फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi G20 Leaders Virtual Summit Chair 22 November External Affairs Ministry

G20 Virtual Summit: 22 नवंबर की बैठक में PM मोदी अध्यक्ष, नौ अतिथि देश और 11 अंतरराष्ट्रीय संगठन भी भाग लेंगे

Sat, 18 Nov 2023 04:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 18 Nov 2023 04:38 PM IST
सार

पीएम मोदी जी20 वर्चुअल सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। 22 नवंबर को वर्चुअल जी20 लीडर्स समिट में नौ अतिथि देशों और 11 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
PM Modi G20 Leaders Virtual Summit Chair 22 November External Affairs Ministry
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 नवंबर को वर्चुअल जी20 लीडर्स समिट की अध्यक्षता करेंगे। सितंबर में नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन का समापन सत्र हुआ था। इसी समय प्रधानमंत्री मोदी ने आभासी शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि जी20 देशों के सम्मेलन में भारत की अध्यक्षता के समापन से पहले भारत नौ अतिथि देशों और 11 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित कर वर्चुअल समिट करेगा।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने इस आयोजन के बारे में कहा, अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष समेत सभी जी20 सदस्यों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। आकाशवाणी की रिपोर्ट के मुताबिक जी20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में नेताओं की घोषणा को सर्वसम्मति से अपनाया गया। 
विज्ञापन


वर्चुअल शिखर सम्मेलन के बारे में विदेश मंत्रालय ने कहा कि नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के परिणामों और कार्य बिंदुओं को आगे बढ़ाया जाएगा। वर्चुअल समिट जी20 के दिल्ली डेक्लरेशन को और महत्वपूर्ण बनाएगा। इसके बाद विकास की समीक्षा भी की जाएगी। 17 नवंबर को आयोजित दूसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में हुए विचार-विमर्श के दौरान जिन बिंदुओं पर चर्चा हुई, उस पर भी जी20 वर्चुअल सम्मेलन में मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्चुअल जी20 शिखर सम्मेलन से प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्मों सहित विभिन्न जी20 निर्णयों के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर देने की भी उम्मीद है। बता दें कि भारत के पास 30 नवंबर तक G20 की अध्यक्षता है। 2024 में ब्राजील G20 की अध्यक्षता करेगा। G20 ट्रोइका में भारत, ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed