फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi france visit will strengthen strategic friendship emphasis will be on economic cooperation

PM Modi France Visit: फ्रांस के साथ रणनीतिक दोस्ती को मजबूती देगी मोदी की यात्रा, आर्थिक सहयोग पर रहेगा जोर

Wed, 12 Jul 2023 05:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 12 Jul 2023 05:19 AM IST
सार

पीएम मोदी के फ्रांस दौरे को उनकी हालिया अमेरिका यात्रा की तरह ही बेहद अहम माना जा रहा है। उन्हें फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की तरफ से बास्तील दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता मिला है। इस दौरान मोदी कई महत्वपूर्ण बैठकों में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
PM Modi france visit will strengthen strategic friendship emphasis will be on economic cooperation
पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : twitter

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी फ्रांस यात्रा दोनों ही देशों के बीच 25 साल पुरानी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने वाली साबित होगी। सूत्रों के मुताबिक, मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा। साथ ही, इससे भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को नए आयाम मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन

रणनीतिक साझेदारी का एक मौका
पीएम मोदी के फ्रांस दौरे को उनकी हालिया अमेरिका यात्रा की तरह ही बेहद अहम माना जा रहा है। उन्हें फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की तरफ से बास्तील दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता मिला है। यह दौरा इस लिहाज से भी ज्यादा मायने रखता है कि दोनों देश इस साल अपनी रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस दौरान मोदी कई महत्वपूर्ण बैठकों में उपस्थित रहेंगे। इनमें विशेष रूप से एक निजी रात्रिभोज और सीईओ के साथ संयुक्त बैठक शामिल है। वे बास्तील दिवस पर प्रतिष्ठित लौवर संग्रहालय में राजकीय भोज में भी शामिल होंगे। मोदी की राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम बोर्न के अलावा सीनेट व नेशनल असेंबली के अध्यक्षों सहित अन्य नेताओं से वार्ता होगी। ब्रुसेल्स स्थित यूरोप इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव सुनील प्रसाद ने एक रिपोर्ट में लिखा, पीएम मोदी की यात्रा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी के अगले चरण की ओर बढ़ने का एक मौका है।

विज्ञापन

तीनों अंगों की 269 सदस्यीय टुकड़ी लेगी भाग
14 जुलाई को होने वाले बास्तील दिवस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंगों की 269 सदस्यीय टुकड़ी फ्रांस की तीनों सेनाओं की टुकड़ी के साथ मार्च करते हुए दिखाई देगी। विदेशी नेताओं को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना आम बात नहीं है। इससे भी दुर्लभ बात यह है कि इसमें विदेशी मार्चिंग टुकड़ियों व विदेशी विमानों का भाग लेना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed