फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi flagged off 13th Vande Bharat, said train linked faith and tourism

Vande Bharat: पीएम ने 13वीं वंदे भारत को किया रवाना, कहा-आस्था और पर्यटन को ट्रेन ने जोड़ा

Sun, 09 Apr 2023 05:13 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 09 Apr 2023 05:13 AM IST
सार

 पीएम मोदी ने कहा, 21वीं सदी का नया भारत तेजी से आधुनिक बुनियादी ढांचे स्थापित कर रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस एक प्रकार से आस्था, आधुनिकता और पर्यटन को जोड़ने वाली है।

विज्ञापन
PM modi flagged off 13th Vande Bharat, said train linked faith and tourism
पीएम ने 13वीं वंदे भारत को किया रवाना - फोटो : Twitter

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सिकंदराबाद-तिरुपति के बीच देश की 13वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया। साथ ही 11,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास समेत अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन

  
मोदी ने कहा, 21वीं सदी का नया भारत तेजी से आधुनिक बुनियादी ढांचे स्थापित कर रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस एक प्रकार से आस्था, आधुनिकता और पर्यटन को जोड़ने वाली है। ये परियोजनाएं राज्य में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी। नवीनतम वंदे भारत ट्रेन दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को लगभग साढ़े तीन घंटे कम कर देगी। इससे विशेष रूप से दोनों तेलुगू राज्यों के तीर्थयात्रियों को लाभ होगा। 
विज्ञापन


इनकी शुरुआत की

  • पीएम ने हैदराबाद-सिकंदराबाद के उपनगरीय खंड में 13 नई मल्टी-मॉडल परिवहन सेवा (एमएमटीएस) बसों को हरी झंडी दिखाई। ये यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का विकल्प प्रदान करती हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सिकंदराबाद-महबूबनगर परियोजना के दोहरीकरण और विद्युतीकरण का भी उद्घाटन किया। 7,850 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी।
  • एम्स बीबीनगर की आधारशिला भी रखी। इसको 1,350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जा रहा है।


नई परियोजनाओं से जीवन स्तर में होगा बदलाव
पीएम ने कहा, तेलंगाना में आज शुरू की गईं परियोजनाओं से राज्य में यात्र, जीवन, कारोबारी सुगमता में सुधार होगा। पिछले नौ सालों में हैदराबाद में ही करीब 70 किमी मेट्रो का नेटवर्क बिछाया गया है। तेलंगाना पूरे देश में रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का लाभ उठा रहा है। 

मोदी ने कहा, तेलंगाना में एनडीए सरकार औद्योगिक और कृषि विकास दोनों के लिए तैयार है। केंद्र ने देशभर में सात मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का फैसला किया है और इनमें से एक तेलंगाना में स्थापित किया जाएगा। इससे न केवल रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य में समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा।

स्वामी विवेकानंद का सपना साकार कर रही सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ के समारोह में कहा, स्वामी विवेकानंद आज भारत के विकास को देखकर गर्व महसूस करते होंगे। सरकार उनके सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रही है। मैं यहां विवेकानंद हाउस में ध्यान करने के बाद प्रेरित और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। 



मोदी ने कहा, हमारी सरकार का शासन दर्शन भी स्वामी विवेकानंद से प्रेरित है। जब भी विशेषाधिकार को तोड़ा जाता है और समानता सुनिश्चित की जाती है, समाज प्रगति करता है। पहले मूलभूत सुविधाओं को भी विशेषाधिकार समझा जाता था। कई लोगों को प्रगति के फल से वंचित कर दिया गया, लेकिन अब विकास के द्वार सबके लिए खुल गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed