फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi first austria visit 75 years diplomatic relations said Look forward exploring new avenues cooperation

PM Modi: ऑस्ट्रिया के पहले दौरे को लेकर पीएम मोदी बोले- सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर चर्चा के लिए उत्सुक

Sun, 07 Jul 2024 11:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 07 Jul 2024 11:39 AM IST
सार

चांसलर नेहमर ने लिखा 'यह यात्रा एक विशेष सम्मान है, क्योंकि 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है और भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।' 

विज्ञापन
pm modi first austria visit 75 years diplomatic relations said Look forward exploring new avenues cooperation
पीएम मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही ऑस्ट्रिया के दौरे पर जाने वाले हैं। यह बीते 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला ऑस्ट्रिया दौरा है। दौरे से पहले पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि दोनों देशों में लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून का शासन के साझा मूल्य वे आधार हैं, जिस पर दोनों देश करीबी साझेदारी का निर्माण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने यह टिप्पणी ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के उस सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में आई है, जिसमें नेहमर ने पीएम मोदी के स्वागत के लिए उत्सुक होने की बात कही थी।
विज्ञापन


'पीएम मोदी के स्वागत के लिए उत्सुक'
ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने एक्स पर साझा पोस्ट में लिखा 'मैं अगले सप्ताह वियना में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। यह यात्रा एक विशेष सम्मान है, क्योंकि 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है और भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।' ऑस्ट्रियाई चांसलर ने कहा, 'हमारे पास अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने और कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर सहयोग के बारे में बात करने का अवसर होगा।' 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने लिखा- सहयोग के नए रास्ते तलाशेंगे
कार्ल नेहमर को जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'धन्यवाद, चांसलर कार्ल नेहमर। इस ऐतिहासिक अवसर पर ऑस्ट्रिया का दौरा करना वास्तव में सम्मान की बात है। मैं हमारे देशों के बीच के संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर हमारी चर्चा का इंतजार कर रहा हूं।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून का शासन के साझा मूल्य वह आधार हैं, जिस पर हम और भी करीबी साझेदारी का निर्माण करेंगे।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 8 और 9 जुलाई को मास्को की यात्रा करेंगे। उसके बाद 9 और 10 जुलाई को अपनी पहली यात्रा के लिए ऑस्ट्रिया जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed