फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi feeing Honored as Bhutan King comes to see him off at airport

Bhutan: 'सम्मानित महसूस कर रहा हूं', हवाई अड्डे तक छोड़ने आए भूटान के राजा तो पीएम मोदी ने जताया आभार

Sat, 23 Mar 2024 02:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 23 Mar 2024 02:13 PM IST
सार

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ-साथ प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे पीएम मोदी को हवाई अड्डे तक छोड़ने आए थे। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने टोबगे और राजा का आभार जताया।

विज्ञापन
PM Modi feeing Honored as Bhutan King comes to see him off at airport
भूटान के राजा का पीएम मोदी ने जताया आभार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान का दो दिन दौरा करने के बाद दिल्ली वापस लौट आए हैं। उन्होंने भारत आने के बाद भूटान यात्रा से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। साथ ही पीएम ने हवाई अड्डे तक छोड़ने आए राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का आभार जताया। 
विज्ञापन


गौरतलब है, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ-साथ प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे पीएम मोदी को हवाई अड्डे तक छोड़ने आए थे। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'दिल्ली के लिए रवाना होते समय हवाई अड्डे पर भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे मुझे छोड़ने आए। मुझे बहुत सम्मानि महसूस हुआ।' 
विज्ञापन




ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित 
भूटान की यात्रा को खास बताते हुए पीएम ने कहा, 'भूटान की यह यात्रा काफी खास रही। मुझे राजा, प्रधानमंत्री तोबगे और भूटान की जनता से मिलने का अवसर मिला। हमारी बातचीत भारत-भूटान मित्रता को और मजबूती देगी। मैं ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित होने के लिए भी आभारी हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भूटान के लिए भारत हमेशा एक विश्वसनीय दोस्त
उन्होंने आगे कहा कि वह भूटान की जनता का गर्मजोशी और आतिथ्य सत्कार के लिए बहुत आभारी हैं। भूटान के लिए भारत हमेशा एक विश्वसनीय दोस्त और साझेदार रहेगा।

मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन
इससे पहले पीएम मोदी ने थिम्फू में ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। बता दें, अस्पताल को भारत सरकार की मदद से बनाया गया है।




इसके उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कहा, 'ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड अस्पताल का उद्घाटन किया, जो कई परिवारों के लिए एक आशा की किरण के रूप में है। यह अस्पताल एक स्वस्थ भविष्य की पीढ़ी को पोषित करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed