{"_id":"5f754f178ebc3e9b7520d25a","slug":"pm-modi-extends-his-greetings-to-president-ramnath-kovind-on-his-birthday-amit-shah-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Ram Nath Kovind : पीएम मोदी, शाह और राजनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी जन्मदिन की बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Happy Birthday Ram Nath Kovind : पीएम मोदी, शाह और राजनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी जन्मदिन की बधाई
Thu, 01 Oct 2020 03:42 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 01 Oct 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
राम नाथ कोविंद: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति कोविंद का जन्म आज ही के दिन 1945 में उत्तर प्रदेश में कानपुर के परौंख गांव में हुआ था।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति के सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जन सरोकारों को समर्पित आपके यशस्वी सार्वजनिक जीवन और अनुभवी नेतृत्व का लाभ राष्ट्र को प्राप्त हुआ है। राष्ट्र के लिए समर्पित आपके सुदीर्घ भावी जीवन में स्वास्थ्य, सुख और संतोष की कामना करता हूं।'
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। वह कमजोरों की सेवा करने के लिए बेहद सहानुभूतिशील हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'
विज्ञापन
Birthday wishes to Rashtrapati Ji. His rich insights and wise understanding of policy matters are great assets for our nation. He is extremely compassionate towards serving the vulnerable. I pray for his good health and long life. @rashtrapatibhvn
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2020
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपति कोविंद को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पण वाला बताया है। शाह ने लिखा, 'माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति आपका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। आपकी बुद्धिमत्ता व कौशल से देश को नया बल मिला है। आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।'
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाए दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भारत के राष्ट्रपति, श्री रामनाथ कोविंद को जन्मदिवस को हार्दिक शुभकामनाएं। वे विचारवान एवं दृढ़ निश्चयी होने के साथ-साथ विषयों तथा नीतियों की बहुत अच्छी समझ रखते हैं। उनके अनुभव से देश लाभान्वित हो रहा है। मैं उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'
बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्म एक अक्तूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी।