फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi congratulates Vietnams new pm Pham Minh Chinh, invites India to visit

वियतनाम: प्रधानमंत्री बनने पर फाम मिन्ह चीन्ह को पीएम मोदी ने दी बधाई, दिया भारत यात्रा का न्योता

Sat, 10 Jul 2021 03:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 10 Jul 2021 03:43 PM IST
सार

वियतनाम के पूर्व सुरक्षा अधिकारी और वहां की कम्युनिस्ट पार्टी के नेता फाम मिन्ह चीन्ह देश के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को उन्हें फोन कर बधाई दी। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापक साझेदारी मजबूत होने की उम्मीद जताई। मोदी ने चीन्ह को भारत यात्रा का न्योता भी दिया। 
 

विज्ञापन
PM Modi congratulates Vietnams new pm Pham Minh Chinh, invites India to visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के पीएम फाम मिन्ह चीन्ह - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के नेता फाम मिन्ह चीन्ह को प्रधानमंत्री बनने पर फोन कर बधाई दी। मोदी ने विश्वास जताया कि उनके कुशल निर्देशन में दोनों देशों के बीच व्यापक सामरिक साझेदारी और भी मजबूत होगी। दोनों नेताओं ने कोरोना महामारी के दौरान परस्पर सहयोग पर जोर दिया। मोदी ने उन्हें भारत यात्रा का न्योता भी दिया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर वार्ता हुई और इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ। मोदी ने एक खुले, समावेशी, शांतिपूर्ण और नियम आधारित हिंद महासागर क्षेत्र को लेकर दोनों देशों के समान विचारों का हवाला देते हुए कहा कि भारत-वियतनाम व्यापक सामरिक साझेदारी क्षेत्रीय शांति, समृद्धि और विकास को बढ़ावा देने में योगदान दे सकती है।
विज्ञापन

 

दोनों देश सुरक्षा परिषद के सदस्य 
इस संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी ने यह हवाला भी दिया कि भारत और वियतनाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य भी हैं। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के समय वियतनाम की ओर से की गई सहायता के लिए धन्यवाद भी दिया। साथ ही दोनों नेताओं ने इस महामारी का मुकाबला करने के लिए विचार-विमर्श और एक दूसरे का सहयोग करना जारी रखेंगे।र्


2022 कूटनीतिक रिश्तों की 50 वीं वर्षगांठ
पीएमओ ने कहा कि वर्ष 2022 में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ होगी और दोनों नेताओं ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को धूमधाम से मनाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम चीन्ह को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed