फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi congratulates Leo Varadkar on second term as Prime Minister of Ireland

Leo Varadkar: लियो वराडकर बने आयरलैंड के PM, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, कहा- संबंधों को देते हैं महत्व

Sun, 18 Dec 2022 02:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 02:37 AM IST
सार

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, लियो को दूसरी बार प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई। हमारे ऐतिहासिक संबंधों, साझा संवैधानिक मूल्यों और आयरलैंड के साथ बहुआयामी सहयोग को बहुत महत्व देते हैं। 

विज्ञापन
PM Modi congratulates Leo Varadkar on second term as Prime Minister of Ireland
लियो वराडकर आयरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारीतय मूल के लियो वराडकर को दूसरी बार आयरलैंड का प्रधानमंत्री बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम ने कहा कि लियो वराडकर देश के साथ साझा संवैधानिक मूल्यों और बहुआयामी सहयोग को अत्यधिक महत्व देते हैं।

विज्ञापन


मोदी ने ट्वीट किया- लियो को दूसरी बार प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई। हमारे ऐतिहासिक संबंधों, साझा संवैधानिक मूल्यों और आयरलैंड के साथ बहुआयामी सहयोग को बहुत महत्व देते हैं। हमारी जीवंत अर्थव्यवस्थाओं की पूरी क्षमता का एहसास करने के लिए मिलकर काम करने की आशा करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डबलिन में हुआ था जन्म
प्रधानमंत्री लिया वराडकर का जन्म 18 जनवरी 1979 में डबलिन में हुआ था। उनके पिता अशोक महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के वराड गांव से थे। उनकी मां मरियम आयरलैंड की थीं और नर्स का काम करती थीं। उनके पिता पेशे से डॉक्टर थे और 1960 के दशक में इंग्लैंड की नेशनल हेल्थ सर्विस में काम करते थे। बतौर नर्स काम कर रही मरियम की मुलाकात उनसे इंग्लैंड में हुई थी। बाद में वह आयरलैंड में बस गए। लियो अपने पिता अशोक वराडकर के सबसे छोटे बेटे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट फ्रांसिस नेशनल स्कूल में हुई। लियो ने डबलिन के ट्रिनिटी कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई की थी। महज 24 साल की उम्र में वह 2007 में डबलिन वेस्ट से काउंसलर बने। उस दौरान लियो को यातायात, पर्यटन और खेल मंत्री बनाया गया। हालांकि, 2014 में उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया। 


कोविड के दौरान चुने गए थे नए डिप्टी प्रधानमंत्री 
लियो वराडकर 2020 में डिप्टी प्रधानमंत्री चुने गए थे। उस दौरान देश कोविड महमारी से जूझ रहा था। हालांकि, उन्होंने कोविड के दौरान चुनौतियों को झेलते हुए कहा था कि वर्क फ्रॉम होम जल्दी ही आम हो जाएगा। इससे पहले लियो वराडकर 2017 से 2020 के बीच आयरलैंड के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed