फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi congratulates Italian leader Giorgia Meloni on her victory in polls

Giorgia Meloni: इटली में मुसोलिनी समर्थक नेता बनेंगी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

Wed, 28 Sep 2022 09:09 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 28 Sep 2022 09:09 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जॉर्जिया मेलोनी को इटली में हुए चुनाव में जीत के लिए बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

विज्ञापन
PM Modi congratulates Italian leader Giorgia Meloni on her victory in polls
पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जॉर्जिया मेलोनी को इटली में हुए चुनाव में जीत के लिए बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। मेलोनी ब्रदर ऑफ इटली पार्टी का नेतृत्व करती हैं। मेलोनी दक्षिणपंथी दलों के गठबंधन को जीत की ओर अग्रसर किया है और देश की पहली महिला प्रधान मंत्री बनने के लिए तैयार हैं। मेलोनी की पार्टी अपना मूल नियो फासिस्ट सामाजिक आंदोलन में बताती है। सरकार गठन में अभी हफ्तों लगने की संभावना है। सोमवार सुबह जीत के बाद पहले भाषण में मेलोनी ने कहा, हमें लोगों ने देश के संचालन का मौका दिया है। हमारी सरकार इटली के सभी लोगों के लिए होगी। हमारा उद्देश्य देश के लोगों को संगठित करना है।

विज्ञापन


जॉर्जिया मेलोनी का राजनीतिक सफर
15 साल की उम्र में, मेलोनी इटली में आतंक के खिलाफ एक स्टैंड लेने के लिए नव-फासीवादी इतालवी सोशल मूवमेंट पार्टी की एक युवा शाखा में शामिल हो गई थीं। इसके बाद मेलोनी ने इटली  में ब्रदर ऑफ इटली पार्टी की स्थापना की, और उन्होंने 2014 से पार्टी का नेतृत्व किया है।  जॉर्जिया मेलोनी ने 2020 में यूरोपीय परंपरावादी और सुधारवादी पार्टी की अध्यक्षता संभाली। जब से उन्होंने राजनीति में कदम रखा, मेलोनी ने अपना पूरा करियर संसद सदस्य और पार्टी अधिकारी के रूप में बिताया।
विज्ञापन


मुसोलिनी की प्रशंसक रही हैं जियोर्जिया मेलोनी
जियोर्जिया  इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी की प्रशंसक रही हैं। तानाशाह मुसोलिनी को उन्होंने ‘जटिल व्यक्तित्व’ वाला व्यक्तित्व करार दिया था। उन्होंने कहा था कि आज भी इटली के कई लोगों को नहीं लगता कि मुसोलिनी पूरी तरह बुरे ही थे। उनकी पार्टी का चिन्ह भी मुसोलिनी से प्रभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed