फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi completed 23 years in public life, Amit shah and other bjp leader praises him news in hindi

PM Modi: पीएम मोदी ने सार्वजनिक जीवन में पूरे किए 23 साल, अमित शाह समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने की तारीफ

Mon, 07 Oct 2024 12:32 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 07 Oct 2024 12:32 PM IST
सार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सार्वजनिक जीवन में 23 साल पूरे कर लिए हैं। बता दें कि आज के ही दिन 2001 में उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी की तारीफ की है।

विज्ञापन
PM Modi completed 23 years in public life, Amit shah and other bjp leader praises him news in hindi
पीएम मोदी ने सार्वजनिक जीवन में 23 साल पूरे किए - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, और इसी के साथ उनके सार्वजनिक जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ। इस मौके पर भाजपा के तमाम नेताओं की तरफ से उन्हें बधाई और उनके जनसेवा की सराहना की जा रही है। वहीं आज से भाजपा शासित राज्यों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने दी पीएम मोदी को बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 23 वर्ष पूरे हुए हैं। एक व्यक्ति अपना पूरा जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा को कैसे समर्पित कर सकता है, यह 23 वर्ष की साधना उस अद्वितीय समर्पण की प्रतीक है। यह 23 वर्षीय यात्रा, सामाजिक जीवन जीने वालों के लिए जीवंत प्रेरणा है। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैं उनकी इस यात्रा का साक्षी रहा हूं।
विज्ञापन


सेवा और समर्पण के 23 वर्ष पूरे- अमित शाह
प्रधानमंत्री मोदी ने यह दिखाया कि कैसे गरीब कल्याण, विकास, देश की सुरक्षा व वैश्विक पहचान को मजबूती देने के कार्य समानांतर किए जा सकते हैं। उन्होंने समस्याओं को टुकड़ों में देखने की जगह, समग्र समाधान का विजन देश के सामने रखा। बिना रुके, बिना थके, बिना अपनी परवाह किये देश और देशवासियों के लिए समर्पित ऐसे राष्ट्रसाधक मोदी जी को सेवा और समर्पण के 23 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा - पीएम से सीखने की जरूरत
वहीं प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 23 साल पूरे करने के बारे में पूछे गए सवाल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूल्य आधारित राजनीति का उदाहरण पेश किया है और अन्य नेताओं को, चाहे वे किसी भी पार्टी से जुड़े हों, उनसे सीखना चाहिए कि उन्होंने किस तरह स्वच्छ छवि के साथ काम किया। 



प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले 13 वर्षों तक इस पद पर बने रहे। उन्होंने इस साल जून में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed