फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi cm shivraj singh chouhan meeting distance and empty chair congress attacked over bjp

'दूरी' पर सवाल: पीएम मोदी और सीएम शिवराज के बीच खाली क्यों थी कुर्सी? भाजपा ने ऐसे किया पलटवार

Thu, 17 Jun 2021 09:04 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 17 Jun 2021 09:04 PM IST
सार

मोदी व शिवराज की मुलाकात पर सियासत शुरू हो गई है और इसकी वजह वह तस्वीर है, जिसमें पीएम मोदी और सीएम शिवराज बातचीत करते नजर आए। दरअसल, बातचीत के दौरान दोनों के बीच एक कुर्सी खाली पड़ी रही, जिससे 'दूरी' ज्यादा दिखी। अब इसी 'दूरी' पर कांग्रेस ने निशाना साधा तो भाजपा ने भी पलटवार किया। 

विज्ञापन
pm modi cm shivraj singh chouhan meeting distance and empty chair congress attacked over bjp
पीएम मोदी और शिवराज सिंह की मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम आवास में लगातार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मुलाकात कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम हाउस पहुंचे थे, जिसके बाद मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। इसके अलावा आज (17 जून) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पीएम मोदी से मिले। इस बीच मोदी व शिवराज की मुलाकात पर सियासत शुरू हो गई है और इसकी वजह वह तस्वीर है, जिसमें पीएम मोदी और सीएम शिवराज बातचीत करते नजर आए। दरअसल, बातचीत के दौरान दोनों के बीच एक कुर्सी खाली पड़ी रही, जिससे 'दूरी' ज्यादा दिखी। अब इसी 'दूरी' पर कांग्रेस ने निशाना साधा तो भाजपा ने भी पलटवार किया। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार (16 जून) को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मुलाकात के दौरान पीएम एक कुर्सी पर बैठे दिखे तो सीएम शिवराज उनसे दूर सोफे पर बैठ बातें करते नजर आए, जबकि पीएम के बगल में रखी कुर्सी पर कोई नहीं था। गौर करने वाली बात यह है कि पीएम मोदी ने अब तक जिन राज्यों के सीएम से मुलाकात की, वे सभी बगल वाली कुर्सी पर ही बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने ऐसे साधा निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने गुरुवार को अन्य मुख्यमंत्रियों की तस्वीरों के साथ शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने पूछा कि खाली कुर्सी पर किसकी जगह है? सलूजा ने लिखा कि मध्यप्रदेश भाजपा में नेतृत्व को लेकर बढ़ रहे असंतोष के बीच खाली कुर्सी छोड़कर भाजपा नेतृत्व ने संदेश दिया। उन्होंने आगे लिखा कि इस खाली कुर्सी पर बैठने के लिए किसका नंबर लगता है। बीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय, उमा भारती, प्रह्लाद पटेल या नरेंद्र सिंह तोमर? नरेंद्र सलूजा ने यूपी सीएम की भी तस्वीर शेयर की। साथ ही, लिखा कि पता नहीं क्यों पीएम मोदी, शिवराज सिंह चौहान को नापसंद करते हैं। दूसरे लोगों की तरह उन्हें भी पास की कुर्सी पर क्यों नहीं बैठाते हैं?

विज्ञापन

भाजपा ने यूं किया पलटवार

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा के मीडिया प्रभारी ने पलटवार किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इसे कहते हैं 15 वर्षों की शालीनता और 15 महीने का घमंड। शिवराज शालीनता को समझने का संस्कार वे कांग्रेसी लाएंगे कहां से, जिनके मुखिया ही प्रधानमंत्री के सामने टांग उठाकर बैठते हों। 15 महीने के कुछ और चित्र भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed