फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi chairs national security council meet, minister of CCS present in addition to NSA Ajit Doval

पीएम आवास पर हुई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक, विदेश मंत्री, रक्षामंत्री और एनएसए डोभाल रहे मौजूद

Mon, 04 Mar 2019 03:12 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 04 Mar 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
PM Modi chairs national security council meet, minister of CCS present in addition to NSA Ajit Doval
- फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाग लिया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विजय गोखले ने भी बैठक में शिरकत की। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों पर प्रधानमंत्री मोदी को सलाह देते हैं।
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने 1998 में इस पद का गठन किया था। उन्होंने ब्रजेश मिश्रा को पहला एनएसए बनाया था। एनएससी नियमित आधार पर बैठक करती है लेकिन ताजा बैठक मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

माना जा रहा है कि ये बैठक भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव के मद्देनजर की जा रही है। इसके साथ ही इस बैठक में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की मौत की खबर और भारतीय वायुसेना के द्वारा 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैंपों पर की गई एयर स्ट्राइक पर भी कोई जानकारी सार्वजनिक की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed