फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi chairs key meeting to review, boost tourism sector

Tourism: पर्यटन पर पीएम मोदी ने की बैठक, आतंकी हमले के बाद घाटी में रौनक लौटाने की कोशिश

Tue, 20 May 2025 05:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 May 2025 05:20 PM IST
सार

Tourism: पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बैठक कर पर्यटन क्षेत्र की समीक्षा और सुधार पर चर्चा की। केंद्र सरकार घाटी में सैलानियों की वापसी के प्रयास में जुटी है और देशभर में पर्यटन को बढ़ावा देने की रणनीति बना रही है।

विज्ञापन
PM Modi chairs key meeting to review, boost tourism sector
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें भारत के पर्यटन क्षेत्र की समीक्षा की गई और सुधार पर चर्चा की गई। यह बैठक 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हुई है, जिससे पर्यटकों में खौफ का माहौल है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। सरकार अब इस क्षेत्र में पर्यटकों को वापस लाने और यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रही है। बैठक में मौजूदा योजनाओं की समीक्षा करने और देशभर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए तरीके खोजने पर फोकस किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हर जिले में नियुक्त करें संरक्षण अधिकारी..', सुप्रीम कोर्ट का राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, 15 मई को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिविल सचिवालय में होटल संघ के साथ बैठक की थी। यह बैठक पहलगाम आतंकी हमले के बाद होटल कारोबारियों की चिंताओं पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने सभी हितधारकों को भरोसा दिलाया था कि सरकार पर्यटन क्षेत्र को पूरा समर्थन देगी और उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।


बायसरन में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से कश्मीर का पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ। रही सही कसर पाकिस्तान की गोलाबारी ने पूरी कर दी। एक पूरा का पूरा सीजन खराब हो गया। सात मई से 12 मई तक उड़ानें बंद रहीं। संघर्ष विराम के बाद उड़ानें शुरू हुईं, तो पर्यटक आने शुरू हुए। इनमें अधिकतर ऐसे पर्यटक हैं, जिनकी पहले से बुकिंग थी। इससे हालात सामान्य होने लगे, मगर होटल कारोबारियों के अनुसार नई बुकिंग फिलहाल नहीं हो रही है। 

ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले पर मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र को घेरा, ऑपरेशन सिंदूर को बताया 'छोटा सा युद्ध'

इस हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी। जिसमें अधिकांश पर्यटक थे। इसके दो हफ्ते बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस सैन्य अभियान के तहत सौ से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया। इसके अलावा, आतंकियों को पनाह दे रही पाकिस्तानी सेना के नौ एयरबेस को भी ध्वस्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed