{"_id":"6083ea4c8ebc3e8d39132711","slug":"pm-modi-chaired-a-meeting-to-review-steps-taken-to-boost-oxygen-availability-with-ministers-and-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: केंद्र सरकार ने दवा-ऑक्सीजन से हटाया आयात शुल्क, तीन महीने तक मिलेगी छूट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#LadengeCoronaSe: केंद्र सरकार ने दवा-ऑक्सीजन से हटाया आयात शुल्क, तीन महीने तक मिलेगी छूट
Sat, 24 Apr 2021 03:22 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 24 Apr 2021 03:22 PM IST
सार
ऑक्सीजन की आपूर्ति को तेज करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
ऑक्सीजन उपलब्धता को तेज करने के लिए पीएम मोदी बुलाई बैठक
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से ऑक्सीजन की किल्लत सबसे बड़ी चुनौती उभरकर सामने आ रही है। ऑक्सीजन की उपलब्धता को तेज करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि देश में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के साथ-साथ अस्पतालों में रोगियों की देखभाल के लिए आवश्यक उपकरणों की तत्काल आवश्यकता है। केंद्र सरकार ने इस बात की जानकारी दी। पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों से कहा कि वो ऑक्सीजन और मेडिकल सप्लाई को बूस्ट करने के लिए तालमेल में काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM stressed all ministries& depts need to work in synergy to up availability of oxygen&medical supplies. It was decided to grant full exemption from Basic Customs Duty&health cess on import of items related to Oxygen&Oxygen related equipment for 3 months with immediate effect:GoI
— ANI (@ANI) April 24, 2021
भारत सरकार ने जानकारी दी कि ऑक्सीजन और ऑक्सीजन से संबंधित उपकरणों के आयात पर अगले तीन महीनों के लिए तत्काल प्रभाव से कस्टम ड्यूटी हटा दी है। वहीं स्वास्थ्य सेस को भी हटाने का फैसला लिया गया है। पीएम मोदी ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए हैं कि ऐसे उपकरणों के कस्टम क्लियरेंस को सुनिश्चित करें। इसके अलावा भारत सरकार ने यह भी कहा कि अगले तीन महीने कोरोना वैक्सीन के आयात पर तत्काल प्रभाव से बेसिक कस्टम ड्यूटी को हटाने का फैसला लिया गया है।
10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन आयात करने का फैसला
इस बीच, केंद्र सरकार ने 10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन आयात करने का फैसला किया है। देश में जारी ऑक्सीजन कट से निपटने के लिए शनिवार को यह निर्णय किया गया। संभवतः अगले सप्ताह से अमेरिका से ये मिलने लगेगी। बता दें, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खुली हवा से ऑक्सीजन तैयार कर सप्लाई करती है। यह मशीन सीधे हवा से प्रति मिनट पांच लीटर मेडिकल ऑक्सीजन तैयार करती है। इसके लिए सिलेंडर की जरूरत नहीं रहती। मरीज को मशीन से लगातार ऑक्सीजन मिलती रहती है।