PM Modi Car Diplomacy: फिर दिखी पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी, अब मैक्रों के साथ दिखा ये खास अंदाज
तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने मुंबई में दोस्ताना बातचीत की। खास पल तब आया जब दोनों एक ही कार में सफर किए। भारत की जमीन पर पीएम मोदी की यह चौथी कार डिप्लोमेसी है, जिससे रिश्तों की गर्मजोशी और सहयोग की झलक देखने को मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले तो मुंबई की जमकर तारीफ की। दोनों नेताओं के बीच स्वागत समारोह के दौरान दोस्ताना बातचीत भी हुई। इस दौरान एक खास पल भी देखने को मिला, जब एक बार फिर पीएम मोदी कार वाली डिप्लोमेसी की झलक देखने को मिली।
बता दें कि यह पहली बार नहीं जब पीएम मोदी किसी राष्ट्राध्यक्ष के साथ एक कार में बैठकर रवाना हुए हों। इससे पहले पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद साथ ही एक ही कार में एयरपोर्ट से रवाना हुए थे। मंगलवार को पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एक कार में सफर किया।
ये भी पढ़ें:- Ajit Pawar Plane Crash: रिकॉर्डर आग में झुलसे, फिर भी डेटा रिकवर; इस वजह से हुई विदेशी एक्सपर्ट्स की एंट्री?
पीएम मोदी की कार वाली डिप्लोमेसी
ध्यान रहे कि रूस, जर्मनी, यूएई के बाद यह चौथी बार है जब पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी देखने को मिली है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर के बीच भी कुछ ऐसी ही खास तस्वीर सामने आई हैं। पीएम मोदी की इस तस्वीर को कार वाली डिप्लोमेसी माना जा रहा था। भारत और जर्मनी के द्विपक्षीय संबंधों के अलावा इस तस्वीर से मोदी-मर्ज के व्यक्तिगत रिश्ते की गर्मजोशी की झलक भी मिली। इस दौरान पीएम मोदी ने मर्ज को भारतीय संस्कृति के अलग-अलग पहलुओं से रूबरू कराया।
पुतिन के साथ भी दिखी थी पीएम मोदी की ये डिप्लोमेसी
इससे पहले 4 दिसंबर 2025 को भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में दिखाई दिए। पालम एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास तक की हाई-सिक्योरिटी ड्राइव में दोनों नेता एक साथ सफर कर रहे थे। दिलचस्प बात यह रही कि जिस कार में दोनों बैठे थे वह कोई भारी सुरक्षा वाली, अल्ट्रा-आर्मर्ड एसयूवी नहीं थी, बल्कि एक सामान्य सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर थी।
ये भी पढ़ें:- ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए PM तारिक रहमान से की मुलाकात: पीएम मोदी का पत्र सौंपा, भारत आने का दिया निमंत्रण
कई वैश्विक नेताओं के साथ भी पीएम मोदी की कार में तस्वीरें
इससे पहले 16 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जॉर्डन दौरे के दूसरे दिन क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने खुद कार चलाकर पीएम मोदी को अम्मान के जॉर्डन म्यूजियम तक पहुंचाया। इस पहल ने दोनों देशों के बीच गहरे और भरोसेमंद संबंधों को दर्शाया। केवल औपचारिक स्वागत या सुरक्षा का ही मामला नहीं, बल्कि यह इस बात का प्रतीक था कि भारत और जॉर्डन की दोस्ती व्यक्तिगत और गर्मजोशी भरे स्तर पर भी मजबूत है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.