फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi birthday, Vice President Home Minister and Defense Minister extended best wishes

आपका परिश्रम और संकल्प हमारे लिए प्रेरणास्रोत, पीएम मोदी के जन्मदिन पर बोले शाह

Tue, 17 Sep 2019 09:17 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 17 Sep 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
PM Modi birthday, Vice President Home Minister and Defense Minister extended best wishes
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए और इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नायडू ने अपने संदेश में कहा कि मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है।
विज्ञापन


अमित शाह ने मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि आपके नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। हर भारतीय के जीवन को सुगम बनाने के लिए आपका परिश्रम एवं संकल्प भाव हमारे लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। एक जनप्रतिनिधि, एक कार्यकर्ता और एक देशवासी के रूप में आपके साथ राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भागीदार बनना सौभाग्य की बात है। ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
विज्ञापन

 



शाह ने आगे लिखा विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को और अधिक समृद्ध करने में मोदी जी का अभूतपूर्ण योगदान है। मोदी ने एक सुधारक के रूप में न सिर्फ राजनीति को नई दिशा प्रदान की बल्कि आर्थिक सुधारों के साथ-साथ दशकों से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान निकालकर सभी को गौरवान्वित किया। दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक एवं देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
 



रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद की। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

मोदी का दिन आज बहुत व्यस्त है और वह अधिकतर समय गुजरात में रहेंगे। वह नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध पहुंचे हैं जहां वे नमामि नर्मदे उत्सव की शुरुआत करेंगे। नर्मदा का जल पहली बार अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा है। वह केवडिया में बांध स्थल पर जाने के बाद एक सभा को संबोधित करेंगे।


इसके बाद वह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और बांध के निकट जारी विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे। वह केवडिया के निकट गरुड़ेश्वर गांव में भगवान दत्तात्रेय मंदिर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed