{"_id":"5721461b4f1c1b4b30a9188f","slug":"pm-modi-bangladesh-policy-is-successful-and-positive-says-muslim-forum","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफल और सकारात्मक है पीएम मोदी की बांग्लादेश नीति: मुस्लिम फोरम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सफल और सकारात्मक है पीएम मोदी की बांग्लादेश नीति: मुस्लिम फोरम
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 28 Apr 2016 04:37 AM IST
सार
- ‘भारत-बांग्लादेश संबंध एवं प्रधानमंत्री मोदी: एक बड़ी तस्वीर‘ पर चर्चा
- नदियों के जल बटवारे पर होगा मोदी की बांग्लादेश नीति का असर
- उर्दू में लिखित पुस्तक प्रेमचंद्र के शाहकार अफसाने का विमोचन
विज्ञापन
माोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के न केवल एतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध है बल्कि दोनों देश एक दूसरे की आवश्यकताओं के पूरक भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हकीकत को स्वीकार किया और अपनी विदेश नीति में बांग्लादेश को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया। उक्त बातें एएमयू कोर्ट सदस्य प्रो. हुमायूं मुराद ने फोरम फॉर मुस्लिम स्टडीज एंड एनालिसिस (एफएमएसए) द्वारा ‘भारत-बांग्लादेश संबंध एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: एक बड़ी तस्वीर‘ विषय पर आयोजित चाय पर चर्चा में कहीं।
कार्यक्रम का आयोजन मीडिया सेंटर में किया गया था। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए जल एक महत्वपूर्ण तत्व है और बहुत सी नदियां दोनों देशों के बीच बहती हैं। प्रधानमंत्री की सफल बांग्लादेश नीति का सीधा असर उन नदियों के जल बटवारे पर होगा।
फोरम के निदेशक डॉ जसीम मोहम्मद ने कहा कि इस समय बांग्लादेश में भारत और प्रधानमंत्री के प्रति सकारात्मक भावनाएं हैं। प्रधानमंत्री की लुक ईस्ट नीति ने दोनों देशों के संबंधों को और भी मजबूत किया है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने अल्पकाल में भारत और बांग्लादेश सीमा विवाद हल किया है, वह एतिहासिक और कूटनीति की नई मिसाल है।
विज्ञापन
वीमेंस मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. शीरिन मसरूर ने कहा कि नरेंद्र मोदी की नीति की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि बांग्लादेश सरकार ने वहां धार्मिक अंधता और आतंकवाद के खिलाफ एक मुहिम छेड़ी, जिसका सीधा लाभ भारत को है, क्योंकि आतंकवादी संगठन बांग्लादेश में पनाह लेते थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. एम शब्बीर ने किया। इस अवसर पर डॉ. जसीम मोहम्मद द्वारा उर्दू में लिखित पुस्तक प्रेमचंद्र के शाहकार अफसाने का विमोचन भी किया गया। डॉ. मो. शाहिद, प्रो. अबू बकर खान, एन जमाल अंसारी, सदफ जैदी, शाज़िया इस्लाम, दिलशाद कुरैशी, इकबाल सैफी, काशिफ, तरन्नुम अहमद, महमूद अंसारी आदि मौजूद थे।