{"_id":"5f3796f88ebc3e3ce5602916","slug":"pm-modi-attack-on-china-congress-says-why-are-today-rulers-afraid-to-name-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ड्रैगन' पर पीएम मोदी का हमला, कांग्रेस का तंज- आज के हुक्मरान चीन का नाम लेने से डरते क्यों हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'ड्रैगन' पर पीएम मोदी का हमला, कांग्रेस का तंज- आज के हुक्मरान चीन का नाम लेने से डरते क्यों हैं
Sat, 15 Aug 2020 04:08 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 15 Aug 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच देश को संबोधित करते हुए कहा कि एलओसी से लेकर एलएसी तक, जिसने भी भारत की संप्रभुता पर आंख उठाई, उसे हमारे जवानों ने माकूल जवाब दिया। वहीं, पीएम के संबोधन के बाद कांग्रेस ने सवाल किया कि आखिर आज के हुक्मरान चीन का नाम लेने से क्यों डरते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा, पीएम का इतना कह देना ही काफी नहीं है, अगर वह उनपर कार्रवाई करें तो हमें खुशी होगी।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लेकर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) तक देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी की भाषा में जवाब दिया है।
विज्ञापन
चीन पर कार्रवाई करें तो हमें खुशी होगी: अहमद पटेल
इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा, केवल इतना कह देना ही काफी नही हैं, यदि वह उनपर कोई कार्रवाई करें तो हमें खुशी होगी। हमें विश्वास करना चाहिए कि पीएम क्या कहते हैं लेकिन वह और उनकी सरकार वास्तविकता जानते हैं। वास्तविकता अच्छी नहीं है। अगर उन्होंने (चीनी सैनिकों ने) हमारे क्षेत्र में प्रवेश किया, तो इस पर रक्षा मंत्री का कहना कुछ और है, जबकि प्रधानमंत्री कुछ और बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पीएम बोले- संप्रभुता पर आंख उठाने वालों को देश और सेना ने उन्हीं की भाषा में जवाब दिया
पटेल ने कहा, उन्हें कम से कम विपक्ष को विश्वास में लेना चाहिए। अगर कुछ हुआ है तो इसमें शर्म करने की क्या बात है? पहले भी हुआ था। यदि चीन के सैनिकों ने हमारे इलाके में प्रवेश किया है, तो उनपर कूटनीतिक और आर्थिक रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए और उन्हें पीछे धकेलना चाहिए।
आज के हुक्मरान चीन का नाम लेने से डरते क्यों हैं
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद सवाल किया कि आखिर आज के हुक्मरान चीन का नाम लेने से डरते क्यों हैं। सुरजेवाला ने यह भी कहा कि अब हर देशवासी को सरकार से यह सवाल करना होगा कि चीन को भारत की सरजमीं से कैसे पीछे धकेला जाएगा।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि भारत के सशस्त्र बलों पर सभी देशवासियों और कांग्रेस को गर्व है। हमारी सेना ने ही हमेशा सीमाओं की रक्षा की और हर बार आक्रमकण होने पर दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। सेना के तीनों अंगों और अर्धसैनिक बलों को हमारा सलाम है।
उन्होंने कहा कि हमें यह भी सोचना होगा कि आज हुक्मरान चीन का नाम लेने से डरते क्यों हैं? आज जब चीन हमारी सरजमीं पर अतिक्रमण किए हुए है तो उसे पीछे कैसे धकेलना है, भारत मां की रक्षा कैसे करनी है, इस पर हर भारतवासी को सोचना होगा और सरकार से जवाब मांगना होगा। यह सच्ची आजादी का प्रतिबिंब है।
‘आत्मनिर्भर भारत’ को लेकर कसा तंज
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री की ओर से ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर दिए जाने को लेकर सरकार पर तंज किया। उन्होंने सवाल किया कि हर भारतवासी को सोचना है कि आज आजादी के मायने क्या हैं? क्या हमारी सरकार प्रजातंत्र में विश्वास रखती है, जनमत और बहुमत में विश्वास रखती है? इस देश में बोलने, सोचने, कपड़ा पहनने और आजीविका कमाने की आजादी है या कहीं न कहीं इन पर अंकुश लग गया है?
सुरजेवाला ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों ने रखी थी। अब जब हम आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं तो यह सवाल पूछना पड़ेगा कि जो सरकार सार्वजनिक उपक्रमों को बेच दे और रेलवे एवं हवाई अड्डों का निजीकरण कर रही हो, वो इस देश की आजादी को सुरक्षित रख पाएगी?