फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi attack: Mamtas Bhaipo is the only single window in industry-less Bengal, no work is done without crossing them

पीएम मोदी का वार : उद्योग विहीन बंगाल में ममता का ‘भाइपो’ एकमात्र सिंगल विंडो, उन्हें पार किए बिना नहीं होता कोई काम

Sat, 20 Mar 2021 05:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खड़गपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खड़गपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 20 Mar 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
PM Modi attack: Mamtas Bhaipo is the only single window in industry-less Bengal, no work is done without crossing them
पीेएम मोदी की रैली - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शनिवार को खुलकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सांसद भतीजे अभिषेक राज्य में ‘सिंगल विंडो’ हैं और उन्हें पार किए बिना कोई काम नहीं होता है। मोदी ने तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख पर ऐसा प्रशासन चलाने का आरोप लगाया जिसमें ‘तोलाबाज’ (उगाही करने वाले) और भ्रष्ट लोग भरे पड़े हैं। पीएम ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में शनिवार केा एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री को बदलने का नहीं बल्कि ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण का संकल्प है।

विज्ञापन

तुष्टिकरण का खेला कर रहीं ममता
राज्य में इस माह के अंत में विधानसभा चुनाव के मतदान का पहला चरण होना है। ऐसे में मोदी ने तीन दिन में अपनी दूसरी चुनाव रैली में कहा कि बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टिकरण का ‘खेला’ (खेल) कर रही हैं। मोदी ने इस दौरान बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी का नाम लिए बगैर कहा कि औद्योगिक इकाइयां बंद हो रही हैं। उद्योगों को जल्दी मंजूरी देने के लिए एक सिंगल विंडो तंत्र बनाया गया है। बंगाल में भी सिंगल विंडो है... ‘भाइपो’ (भतीजा) की सिंगल विंडो, जिसे पार किए बिना कोई काम नहीं होता।’

विज्ञापन

भाजपा बंगाल की असली पार्टी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी जनसंघ की स्थापना

भाजपा ने कई बार अभिषेक पर सिंडिकेट चलाने और आम आदमी से जबरन वसूली के आरोप लगाए हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को बाहरी कहा था, इस संदर्भ ने मोदी ने कहा कि भाजपा बंगाल की असली पार्टी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की थी और वह बंगाल के बेटे थे।’ पीएम ने ‘खेला होबे’ (खेल होगा) संबंधी नारे से बनर्जी को घेरते हुए कहा ‘ दीदी खेला शेष होबे, विकास आरंभ’ अर्थात दीदी खेल खत्म होगा और विकास आरंभ होगा।



आयुष्मान को बंगाल में लागू नहीं किया
केन्द्र की स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने इसे लागू नहीं किया क्योंकि उसे लगा कि इसका श्रेय केन्द्र को जाएगा। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि,‘ राज्य की मुख्यमंत्री केंद्र की योजनाओं को रोकने के लिए दीवार की तरह खड़ी हैं।’ 

सुबर्ण रेखा नदी के तार किससे जुड़े हैं? 

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री या तृणमूल कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि सुबर्ण रेखा नदी और कंसवती नदी में अवैध खनन के तार कहां से जुड़े हैं, यह हर किसी को मालूम है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने बंगाल को लूट-मार, भ्रष्टाचार और कुशासन से भरे दस साल दिए। 
मोदी ने कांग्रेस, वाम दल और तृणमूल कांग्रेस पर दशकों तक राज्य का विकास नहीं होने देने का भी आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया,  कि ममता दीदी बर्बरता का स्कूल चलाती हैं, जिसके पाठ्यक्रम में तोलाबाजी (उगाही), कट मनी, सिंडिकेट और अराजकता शामिल है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed