फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi at UN World Geospatial Congress said approach needed by community to help each other during crisis

PM Modi: संयुक्त राष्ट्र कांग्रेस में पीएम बोले -संकट के समय एक दूसरे की मदद करने की जरुरत

Tue, 11 Oct 2022 11:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, हैदराबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 11:28 AM IST
सार

भारत दुनिया के शीर्ष स्टार्टअप हब में से एक है। 2021 के बाद से, हमने यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की संख्या लगभग दोगुनी कर दी है। 

विज्ञापन
PM Modi at UN World Geospatial Congress said approach needed by community to help each other during crisis
पीएम मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी एवं प्रतिभा दो स्तंभ है, जो भारत की विकास यात्रा की कुंजी हैं। पीएम मोदी ने हैदराबाद में आयोजित द्वितीय संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना सम्मेलन में मंगलवार एक वीडियो संदेश के जरिये कहा कि देश अंत्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी सशक्त बनाना है।
विज्ञापन


पीएम ने कहा, बैंकिंग सुविधाओं से रहित 45 करोड़ लोगों को बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराई गईं। यह जनसंख्या अमेरिका की आबादी से भी अधिक है। बीमा सुविधाओं से रहित 13 करोड़ 50 लाख लोगों का बीमा कराया गया और यह आबादी फ्रांस की जनसंख्या के बराबर है। ग्यारह करोड़ परिवारों को स्वच्छता सुविधाएं, छह करोड़ को नल जल की सुविधा पहुंचाकर भारत सुनिश्चित कर रहा है कि कोई पीछे न छूट जाए।
विज्ञापन


 
2021 की तुलना में दोगुनी हुई यूनिकॉर्न स्टार्ट अप की संख्या
प्रधानमंत्री ने कहा, भारत एक युवा देश है, जिसका कुछ नया सोचने का जज्बा गजब का है। हम दुनिया के शीर्ष स्टार्टअप केंद्र हैं। देश में 2021 के बाद से यूनिकॉर्न स्टार्ट-अप की संख्या करीब दोगुनी हो गई है।

नवाचार की स्वतंत्रता
पीएम ने कहा, नवाचार करने की स्वतंत्रता, सबसे महत्वपूर्ण स्वतंत्रताओं में से एक है और इसे भू-स्थानिक क्षेत्र के लिए सुनिश्चित किया गया है।

 
 
कांग्रेस ने मुझे गाली देने का ठेका आउटसोर्स किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात में एक रैली के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें गाली देने का ठेका आउटसोर्स किया है और वह ग्रामीण वोट हासिल करने के लिए ‘चुपचाप’ काम कर रही है। मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को विपक्षी कांग्रेस के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी।


इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात के राजकोट जिले के जामकंदोरना शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, पिछले 20 वर्षों में, जो लोग गुजरात के खिलाफ थे, उन्होंने राज्य को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने मुझे गालियां दीं। वे (कांग्रेस) अचानक चुप हो गए हैं। उन्होंने हंगामा करने, शोर मचाने और मुझे गाली देने का ठेका दूसरों को आउटसोर्स कर दिया है।

पीएम ने आगे कहा, मैं आपको विपक्षी दल की इस मूक रणनीति के खिलाफ चेतावनी देना चाहिए। मैं इसे जानता हूं क्योंकि यह उन लोगों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है जो दिल्ली से गुजरात के खिलाफ साजिश रचने के लिए जाने जाते हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि जब भारत सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाती है, तो एक पूरा समूह हमारे खिलाफ चिल्लाता है और सरकारी संस्थानों को बदनाम करना शुरू कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed