{"_id":"60fdffc947da0053ac07eea5","slug":"pm-modi-appeal-to-start-bharat-jodo-abhiyan-in-mann-ki-baat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन की बात: पीएम ने कहा- नेशन फर्स्ट-ऑलवेज फर्स्ट के मंत्र पर आगे बढ़ेगा देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मन की बात: पीएम ने कहा- नेशन फर्स्ट-ऑलवेज फर्स्ट के मंत्र पर आगे बढ़ेगा देश
Mon, 26 Jul 2021 05:50 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 26 Jul 2021 05:50 AM IST
सार
रविवार को मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 79वें ऐपिसोड में उन्होंने ओलंपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने, खादी अपनाने, और स्थानीय उत्पाद को महत्व की अपील की।
विज्ञापन
मन की बात में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर महात्मा गांधी के भारत छोड़ो अभियान की तर्ज पर भारत जोड़ो अभियान चलाने का आह्वान करते हुए नेशन फर्स्ट-ऑलवेज फर्स्ट का मंत्र दिया है।
विज्ञापन
रविवार को मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 79वें ऐपिसोड में उन्होंने ओलंपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने, खादी अपनाने, और स्थानीय उत्पाद को महत्व की अपील की। इसके अलावा त्योहारों के दौरान कोरोना महामारी के प्रति सतर्कता बरतने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि देश आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है। यह हम सभी का सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों इंतजार किया, उस आजादी के 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12 मार्च को बापू के साबरमती आश्रम से अमृत महोत्सव की शुरूआत हुई थी।
विज्ञापन
इसी दिन बापू की दांडी यात्रा को पुनर्जीवित करते हुए कई राज्यों में अमृत महोत्सव चल रहे हैं। जरूरत बापू की तर्ज पर भारत जोड़ो अभियान शुरू करने का है। यह देश अब नेशन फर्स्ट-ऑलवेज फर्स्ट के मंत्र के साथ आगे बढ़ेगा। पीएम ने कहा कि यह राजनीतिक अभियान नहीं है, बल्कि आजादी के लिए बलिदान देने वालों के सपने का भारत बनाने की पहल है।
विक्ट्री पंच कैंपेन
पीएम ने इस दौरान चानू के रजत पदक जीतने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि तिरंगा लिए भारतीयों को देखना गर्व की बात है। पूरे देश में सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों के समर्थन में विजयी भव के साथ विक्ट्री पंच अभियान शुरू हो गया है। हमें आगे बढ़ कर अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना चाहिए।
संस्कृति मंत्रालय के अभियान से जुडऩे की अपील
पीएम ने इस दौरान संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रगान गाने के अभियान से जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाली हस्तियों को याद करते हुए सरकार और सामाजिक संगठनों की तरफ से लगातार कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रगान के लिए एक वेबसाइट बनाई है। इसकी मदद से आप राष्ट्रगान गा कर इसे रिकॉर्ड कर सकेंगे।
फिर वोकल फॉर लोकल का आह्नान
पीएम ने एक बार फिर लोगों से स्थानीय उत्पाद को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम रोजाना अपना काम करते हुए भी वोकल फॉर लोकल के जरिए राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं।
इसके तहत हमारे स्वभाव में स्थानीय उद्यमियों, आर्टिस्टों, शिल्पकारों, बुनकरों को समर्थन का भाव होना चाहिए। पीएम ने कहा कि लोगों के प्रयास से ही खादी की बिक्री में रिकार्डतोड़ बढ़ोत्तरी हुई है। कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है कि खादी के किसी स्टोर से महज एक दिन में एक करोड़ की बिक्री हो।