फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi announced ex gratia 2 lakh for the family of the deceased of Moradabad road accident

मुरादाबाद सड़क दुर्घटनाः पीएम मोदी ने मृतकों के परिवार के लिए की मुआवजे की घोषणा

Sun, 31 Jan 2021 04:39 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 31 Jan 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
PM Modi announced  ex gratia 2 lakh for the family of the deceased of Moradabad road accident
जलवायु अनुकूलन शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री कार्यालय ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार को हुई सड़क दुघर्टना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए रविवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन



पीएमओ की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरादाबाद में हुई दुखद दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार को सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 10 लोग घायल हो गए थे। दरअसल, मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण एक निजी बस और ट्रक की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। यह घटना सुबह करीब आठ बजे यहां खुंदर्की पुलिस थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के निकट नानपुर-चंदौसी क्षेत्र में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed