फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi and other leaders expresses grief over the deaths in stampede at Mata Vaishno Devi Bhawan in Katra

Vaishno devi temple stampede: 'ऐसे तो नहीं होनी थी साल की शुरुआत', वैष्णो देवी हादसे पर सोशल मीडिया में लोगों ने जताया दुख

Sat, 01 Jan 2022 09:19 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 01 Jan 2022 09:19 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में अभी तक 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई इसमें बताया जा रहा है कि मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है

विज्ञापन
PM  Modi and other leaders expresses grief over the deaths in stampede at Mata Vaishno Devi Bhawan in Katra
वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच गई. घटना में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई । जबकि घायलों की संख्या 13 बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना लगभग 2:45 बजे हुई। इस हादसे पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। वहीं, आम लोग भी इस घटना पर दुख जता रहे हैं। ट्विटर पर लोग घटना पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। नंदनी नाम के यूजर्स ने लिखा वेरी सैड न्यूज, ओम शांति, वहीं, एक यूजर ने लिखा ऐसे तो नहीं होनी थी साल की शुरुआत।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



उमा शरण श्रीवास्तव ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा दुखद घटना

भगदड़ मचने पर राकेश नाम का यूजर इतना खफा हुआ कि उसने ट्वीट किया 'अब मना लिया ना नया साल पगला जाते है सब'
 

विकास सिसोदिया नाम के यूजर ने ट्वीट किया- 'वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ की दुखद खबर से जाग उठा। दुखद..दुखद..दुखद यह वह #welcome2022 नहीं है जिसकी हमें उम्मीद थी। माँ वैष्णो देवी दूसरों को बचाएं और हमारी देखभाल करें... माँ हमारी रक्षा करें🙏 #वैष्णोदेवी"।
 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया "माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से हुई मौतों से अत्यंत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।" प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की गई है>

राज्यपाल ने अनुग्रह राशि का एलान किया
जम्मू-कश्मीर राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ पर दुख व्यक्त किया और हादसे  में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया।

राहुल गांधी ने भी दुख जताया 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी माता वैष्णोदेवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed