फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi and many leaders expressed grief over the death of Ahmed Patel

अहमद पटेल के निधन पर पीएम मोदी, राहुल और प्रियंका गांधी ने जताया दुख

Wed, 25 Nov 2020 07:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Nov 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
PM Modi and many leaders expressed grief over the death of Ahmed Patel
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : @narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अहमद पटेल के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए, समाज की सेवा की। उन्हें अपने तेज दिमाग के लिए जाना जाता था, कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी। उनके बेटे फैसल से बात की और संवेदना व्यक्त की। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'आज एक दुखद दिन है। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे। उन्होंने कांग्रेस में रहकर सांस ली और अपने सबसे कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। वह पार्टी के लिए अतिबृहत संपत्ति थे। हम उन्हें याद करेंगे। फैसल, मुमताज और परिवार को मेरा प्यार और संवेदना।'
 




कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अहमद पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'अहमद जी न केवल एक बुद्धिमान और अनुभवी सहकर्मी थे, जिनसे मैं लगातार सलाह और परामर्श के लिए मुखातिब थी, बल्कि वे एक ऐसे दोस्त थे जो हम सभी के साथ खड़े रहे, दृढ़, निष्ठावान और अंत तक भरोसेमंद रहे। उनके निधन ने एक विशाल शून्य छोड़ दिया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
 


बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार तड़के निधन हो गया है। उनके पुत्र फैसल पटेल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। 

उनके बेटे फैसल पटेल ने ट्वीट कर कहा 'बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरे पिता अहमद पटेल का निधन 25 नवंबर को सुबह 3.30 बजे हो गया। करीब महीने भर पहले वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से उनकी हालत बिगड़ती गई और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। मैं सभी शुभचिंतकों से प्रार्थना करता हूं कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें और भीड़ न करें व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed