फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi and Amit Shah came in election mode in 2019, 11 months ago

लोकसभा चुनाव 2019: 11 महीने पहले ही चुनावी मोड में आए मोदी और शाह

Mon, 16 Jul 2018 08:04 AM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Jul 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
PM Modi and Amit Shah came in election mode in 2019, 11 months ago
पीएम मोदी, अमित शाह
अभी लोकसभा चुनाव करीब 11 महीने बाद प्रस्तावित है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 जुलाई 2018 से चुनावी मोड में आ गए हैं। आजमगढ़ से उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला है। प्रधानमंत्री के साथ-साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उज्जैन में महाकाल का दर्शन करके उनसे आशीर्वाद मांगा है। 
विज्ञापन


शाह ने यह मत्था कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के महाकाल को चिट्ठी लिखकर विजय का आशीर्वाद मांगने के बाद टेका है। इतना ही नहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हवाले से पहले भाजपा नेता ने 2019 के आम चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण शुरू होने का दावा किया और फिर पार्टी ने इस वक्तव्य पर विवाद बढ़ने की आशंका देखकर इसका खंडन भी कर दिया।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल के विकास, गांव, दलित, अपनी सरकार के कामकाज, बदलाव के बारे में बताया, लेकिन इसी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी को मुसलमानों की पार्टी बताते हैं। तो क्या यह मुस्लिमों की पार्टी केवल पुरुषों की भी है या महिलाओं की भी है। प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या मुस्लिम महिलाओं के लिए भी जगह है उनके पास?
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी की मुस्लिम बुद्धिजीवियों से भेंट पर तंज कसते हुए उन्हें नसीहत भी दी कि अभी संसद का मानसून सत्र शुरू होने में चार-पांच दिन का समय है। उन्हें चाहिए कि वह इससे पहले तलाक और हलाला की पीड़ित महिलाओं से मिलकर संसद भवन में आएं। प्रधानमंत्री के इस आक्रामक रुख से साफ है कि सत्ता पक्ष संसद के मानसून सत्र में आक्रामक रवैया अपनाने के लिए तैयार है।

मोदी सरकार की जनता के बीच में जाने की तैयारी

PM Modi and Amit Shah came in election mode in 2019, 11 months ago
pm modi
प्रधानमंत्री मोदी ने चार साल के अपने कार्यकाल में हुए कामकाज के साथ-साथ विभिन्न मंत्रालयों की शुरू हुई परियोजनाओं का भी ब्यौरा मांगा है। ताकि समय रहते इन परियोजनाओं के शिलान्यास अथवा उद्घाटन की तैयारी की जा सके। देश की जनता को सरकार द्वारा किए गए विकास का संकेत दिया जा सके। माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री करीब चार दर्जन परियोजनाओं के जरिए देश के हर हिस्से में जाकर देश की जनता को संबोधित कर सकते हैं। इसमें से कुछ परियोजनाओं को वह हरी झंडी दिखाएंगे, कुछ का शिलान्यास करेंगे और जो परियोजनाएं पूरी हो गई हैं, उन्हें देश की जनता को सौंपेंगे। इसी तरह से भाजपा अध्यक्ष ने राजस्थान, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के अलावा देश के सभी राज्यों में व्यापक दौरा करने और जनसभा को संबोधित करने की योजना बनाई है।

कांग्रेस भी पीछे नहीं

कांग्रेस के नेता भी 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी भी पीछे नहीं है। पार्टी प्रकोष्ठ, विभाग और युवक कांग्रेस से लेकर एनएसयूआई विंग तक पूरी तरह से सक्रिय है। कांग्रेस पार्टी का अल्पसंख्यक विभाग भी कड़ी मेहनत कर रहा है। रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन, मुस्लिम बुद्धिजीवियों से राहुल गांधी की मुलाकात आदि कराना उसी का प्रयास है। इसी तरह से कांग्रेस के महिला विंग की प्रमुख सुष्मिता देव लगातार सक्रिय हैं। कांग्रेस वरिष्ठ नेता शशि थरूर के बयान से पार्टी भले ही किनारा कर ले, लेकिन थरूर ने यह बयान यूं ही नहीं दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबीं आजाद, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, कमलनाथ, ओमान चांडी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ये नेता सहयोगी दलों के नेताओं तथा संभावित दलों के प्रमुखों से मिलकर गठबंधन तैयार करने में व्यस्त हैं।

यशवंत सिन्हा ने कहा- सरकार चुनावी मोड में

भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार और भाजपा को अभी से चुनावी मोड में बताया है। उनका कहना है कि सरकार कभी इस स्थिति से ऊबर ही नहीं पाई। वह जम्मू-कश्मीर में राज्य सरकार से समर्थन वापस लेने को भी भाजपा के लोकसभा चुनाव के मोड में जाने से जोड़कर देख रहे हैं। सिन्हा का कहना है कि यह हम नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोग सोच रहे हैं। सिन्हा कहते हैं कि इस तरह की स्थितियां भारत जैसे लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed