फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Lockdown 5.0 News in Hindi PM Modi And Amit Shah discuss extension of lockdown live updates coronavirus migrants

अमित शाह ने मोदी से की मुलाकात, लॉकडाउन का लेकर मुख्यमंत्रियों के विचारों से अवगत कराया

Fri, 29 May 2020 03:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 29 May 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
India Lockdown 5.0 News in Hindi PM Modi And Amit Shah discuss extension of lockdown live updates coronavirus migrants
नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अभी जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 31 मई के बाद बढ़ाए जाने के बारे में सभी मुख्यमंत्रियों के विचारों से अवगत कराया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। इस बैठक के दौरान शाह ने मोदी को बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ टेलीफोन पर हुई अपनी बातचीत के दौरान मिले सुझावों और प्रतिक्रिया के बारे में अवगत कराया।

विज्ञापन


देशव्यापी लॉकडाउन की पहली बार घोषणा मोदी ने 24 मार्च को 21 दिन के लिए कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के उद्देश्य से की थी। इसे पहली बार तीन मई तक और उसके बाद फिर 17 मई तक बढ़ाया गया था। लॉकडाउन को बाद में 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों के साथ टेलीफोन पर बातचीत लॉकडाउन का चौथा चरण समाप्त होने के मात्र तीन दिन पहले की। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत के दौरान शाह ने यह जानना चाहा कि राज्यों की क्या चिंताएं हैं और एक जून से वे किन क्षेत्रों को खोलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक प्रत्येक लॉकडाउन चरण के विस्तार से पहले मुख्यमंत्रियों के साथ मोदी वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये संवाद करते रहे हैं और उनके विचार जानते रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि गृह मंत्री ने लॉकडाउन के एक और चरण की समाप्ति से पहले मुख्यमंत्रियों के साथ अलग अलग बातचीत की।


राज्यों की चिंताओं को सुना
शाह ने अर्थव्यवस्था को खोलने और विभिन्न राज्यों की आशंकाओं और चिंताओं को सुना। पश्चिम बंगाल जैसे राज्य श्रमिक ट्रेनों की शुरुआत होने पर बड़े पैमाने पर प्रवासियों को लेकर चिंतित थे। जब भी लॉकडाउन की अवधि खत्म होने वाली होती है तब आमतौर पर प्रधानमंत्री सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करते हैं। लेकिन फिलहाल ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है।

हालांकि, 31 मई को पीएम मोदी मन की बात में देश को संबोधित करेंगे। इसमें वह लॉकडाउन को लेकर आगे की रणनीति का खुलासा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed