फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heck out the new survey on who can replace PM Narendra Modi, Amit Shah or Yogi Adityanath?

मोदी के बाद किसे देश का अगला प्रधानमंत्री देखना चाहती है जनता, सर्वे में हुआ खुलासा

Sun, 24 Jan 2021 05:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 24 Jan 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
heck out the new survey on who can replace PM Narendra Modi, Amit Shah or Yogi Adityanath?
पीएम मोदी-अमित शाह और योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भी एक लोकप्रिय प्रधानमंत्री बने हुए हैं। ज्यादातर लोग उन्हें ही देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री के तौर दूसरी पसंद बन गए हैं। एक मीडिया हाउस ने सर्वेक्षण के बाद यह रिपोर्ट जारी की है। तीन जनवरी से 13 जनवरी 2021 के बीच 12,232 लोगों के बीच किए गए इस सर्वे में 67 फीसदी ग्रामीण आबादी और 33 फीसदी शहरी आबादी शामिल है।

विज्ञापन


सर्वे के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी पसंद हैं। बता दें कि इसी सर्वे ने योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे भरोसेमंद मुख्यमंत्री भी बताया है। उनके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोगों ने पसंद किया है।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य सर्वे में शामिल 25.6 फीसदी लोग मानते हैं कि भविष्य में अगर कोई प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर दे सकता है तो वह राहुल गांधी हैं। 21.9 फीसदी लोगों ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर देने में सक्षम बताया है। 7.9 फीसदी लोगों ने ममता बनर्जी को भी भविष्य में पीएम मोदी को टक्कर देने में सक्षम माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में बढ़ी शाह की धमक
सर्वे के दौरान जब लोगों से पूछा गया कि भाजपा का कौन सा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह ले सकता है तो 30 प्रतिशत लोगों ने गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर मुहर लगाई। हालांकि दूसरे नंबर पर हिंदुत्व की छवि को लेकर मशहूर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं।


राहुल, प्रियंका और सोनिया का ये है हाल
सर्वे के नतीजे कांग्रेस के लिए चिंता का सबब हैं। केवल सात प्रतिशत लोग राहुल गांधी को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं पांच प्रतिशत लोग अरविंद केजरीवाल को इस पद के लिए पसंद करते हैं। चार प्रतिशत लोगों की पसंद सोनिया गांधी और ममता बनर्जी हैं। केवल तीन प्रतिशत लोग प्रियंका गांधी वाड्रा को अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखते हैं। राजनाथ सिंह को भी तीन प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। इसके अलावा दो प्रतिशत लोगों की पसंद मायावती, अखिलेश यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, नीतीश कुमार और नितिन गडकरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed