फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi addresses officials of Department of Personnel and Training at chintan shivir

Chintan Shivir: DoPT के चिंतन शिविर में शामिल हुए पीएम मोदी, अधिकारियों के साथ की बातचीत

Sun, 19 Feb 2023 02:30 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 19 Feb 2023 02:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों से राष्ट्र निर्माण के लिए शिकायतों का मानवीय पहलू को ध्यान में रखकर समाधान करने को कहा है। पीएम ने कहा कि वे आगे बढ़कर सामूहिक भावना बढ़ाएं, पदानुक्रम से उऊपर उठें और शिकायतों को मानवीय पहलू को ध्यान में रखकर हल करें।

विज्ञापन
PM Modi addresses officials of Department of Personnel and Training at chintan shivir
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित चिंतन शिविर में भाग लिया और अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, पीएम ने शनिवार को ट्वीट किया था कि उन्होंने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के चिंतन शिविर में हिस्सा लिया। अधिकारियों के साथ बातचीत की तथा विभाग में तालमेल एवं दक्षता को और बेहतर बनाने के तरीकों पर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों से राष्ट्र निर्माण के लिए शिकायतों का मानवीय पहलू को ध्यान में रखकर समाधान करने को कहा है। पीएम ने कहा कि वे आगे बढ़कर सामूहिक भावना बढ़ाएं, पदानुक्रम से उऊपर उठें और शिकायतों को मानवीय पहलू को ध्यान में रखकर हल करें। उन्होंने कहा कि एक प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली लोकतंत्र की सच्ची ताकत है। साथ ही उन्होंने राष्ट्र के कल्याण के लिए एक मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए समय पर शिकायत निवारण के महत्व पर जोर दिया।


इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने बिजली के तार की चपेट में आने से घायल एक हाथी को बचाने के लिए कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच इस तरह की करुणा सराहनीय है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह देखकर खुशी हुई। बांदीपुर टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों को बधाई। हमारे लोगों के बीच इस तरह की हमदर्दी काबिले तारीफ है।

केंद्रीय मंत्री यादव ने अपने ट्वीट में कहा कि बांदीपुर टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से बिजली का झटका लगने के बाद जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हाथी को बचा लिया गया है। मादा हाथी को वापस रिजर्व में छोड़ दिया गया है और उस पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हमारे वन कर्मी हमारा गौरव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed