फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi addressed the meeting of G twenty tourism ministers said terrorism divides and tourism unites

G20: पर्यटन मंत्रियों की बैठक में PM मोदी का संबोधन, कहा- आतंकवाद बांटने का और पर्यटन जोड़ने का काम करता है

Thu, 22 Jun 2023 06:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 22 Jun 2023 06:07 AM IST
सार

पीएम मोदी ने बुधवार को को गोवा में हुए जी-20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक को रिकॉर्डेड वीडियो संदेश के जरिये संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन के प्रति भारत का दृष्टिकोण प्राचीन संस्कृत श्लोक ‘अतिथि देवो भवः’ पर आधारित है।

विज्ञापन
PM Modi addressed the meeting of G twenty tourism ministers said terrorism divides and tourism unites
जी-20 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान पर परोक्ष हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद बांटता है, लेकिन पर्यटन जोड़ने का काम करता है। पर्यटन में सभी क्षेत्रों को जोड़ने की क्षमता है, जिससे सौहार्दपूर्ण समाज का निर्माण होता है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने बुधवार को को गोवा में हुए जी-20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक को रिकॉर्डेड वीडियो संदेश के जरिये संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन के प्रति भारत का दृष्टिकोण प्राचीन संस्कृत श्लोक ‘अतिथि देवो भवः’ पर आधारित है। भारत की यात्रा सिर्फ दर्शनीय स्थलों की यात्रा के बारे में नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा अनुभव है, जिसे लंबे समय तक महसूस किया जा सकता है। चाहे संगीत हो या भोजन, कला हो या संस्कृति, भारत की विविधता वास्तव में शानदार है। हिमालय की ऊंची चोटियों से लेकर घने जंगलों तक, शुष्क रेगिस्तान से लेकर सुंदर समुद्र तटों तक भारत के पास सबके लिए कुछ न कुछ है। 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed