फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi address to nation today covid 19 coronavirus lockdown extension news in hindi

लॉकडाउन 2.0: पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, इन्हें मिल सकती है राहत

Tue, 14 Apr 2020 04:33 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 14 Apr 2020 04:33 AM IST
विज्ञापन
pm modi address to nation today covid 19 coronavirus lockdown extension news in hindi
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

लॉकडाउन बढ़ाए जाने की संभावना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह दस बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 14 अप्रैल को खत्म हो रहे लॉकडाउन में खेती से जुड़े कामों को छूट थी, लेकिन कारखाने बंद थे। लॉकडाउन के दूसरे चरण में सरकार छोटे व मझोले उद्योगों को खोल सकती है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है, जब लॉकडाउन है, तो जिंदगी थमनी नहीं चाहिए। इस बीच, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, अरुणाचल प्रदेश , मेघालय व मिजोरम ने भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। देश में सोमवार को कुल 9,352 संक्रमित हो गए, जबकि 324 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


राहत की बात यह कि अब तक 979 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 905 मामले बढ़े और 51 मरीजों की मौत हुई है। देश में पहली बार 24 घंटे में इतनी जान गई। पहली बार 24 घंटे में 141 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, 15 राज्यों के 25 जिलों में नए मामले नहीं आए हैं। अब तक 50 हजार लोगों ने इस लड़ाई में स्वैच्छिक सेवा दी है। 27 राज्यों के 78 हजार स्वयं सहायता समूहों ने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 1.96 करोड़ मास्क बनाए हैं। 

दिल्ली में 356 नए संक्रमित
दिल्ली में सोमवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 356 नए मरीज मिले हैं। इनमें 325 तब्लीगी जमात के हैं। चार लोगों के दम तोड़ने से मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। मैक्स अस्पताल में डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो गए। 
महाराष्ट्र में 352 नए मामलों के साथ 2334 मरीज हो गए। वहां 160 की मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई में ही मरने वालों की संख्या 100 के पार हो गई है। 

  • 9,352 संक्रमितों की संख्या देशभर में
  • 324 लोगों की जान गई अब तक
  • बीते 24 घंटे में...905 मामले और 51 मौत

इन राज्यों ने 30 तक बढ़ाया लॉकडाउन...
ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, प. बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड् डुचेरी, मिजोरम, मेघालय व अरुणाचल प्रदेश

अच्छी खबर : 15 राज्यों के 25 जिलों में 14 दिनों से नए मामले नहीं

देश के 15 राज्यों के 25 जिलों में बीते 14 दिनों से संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है। ये जिले हैं महाराष्ट्र के गोंदिया, छत्तीसगढ़ के राजनादगांव, दुर्ग, बिलासपुर, कर्नाटक के दावणगेरे, कोडागू, तुमकुरु, उडुपी, गोवा के दक्षिण गोवा, केरल के वायनाड और कोट्टायम, मणिपुर के पश्चिम इंफाल, जम्मू-कश्मीर के राजौरी, मिजोरम के आइजोल, पुड्डुचेरी के माहे, पंजाब के एसबीएस नगर, बिहार के पटना, नालंदा, मुंगेर, राजस्थान के प्रतापगढ़, हरियाणा के पानीपत, रोहतक, सिरसा, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, तेलंगाना के भद्रादरी कोठागोदा।

जरूरी सेवाओं वाले वाहनों को न रोकें : गृह मंत्रालय

  • गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि राज्यों को पत्र लिखकर फिर कहा है कि ट्रकों और मालवाहक वाहनों की अंतरराज्यीय या राज्य के भीतर आवाजाही पर न रोका जाए। खाली ट्रकों के आने-जाने की भी अनुमति है। रेलवे, एयरपोर्ट और बंदरगाहों भी जरूरी कर्मचारियों को पास दे।
  • विदेशियों का वीजा 30 तक बढ़ाया : देश में फंसे विदेशी नागरिकों के नियमित वीजा व ई-वीजा 30 अप्रैल तक बढ़ा दिए हैं।
  • आईसीएमआर : चीन से जांच किट की पहली खेप 15 को आएगी।

20 दिन बाद मंत्रियों-अफसरों ने संभाला मोर्चा

लॉकडाउन के 20 दिन बाद केंद्रीय मंत्रियों और आला अधिकारियों ने सोमवार को अपने मंत्रालय व विभाग में पहुंचकर काम शुरू कर दिया। इनमें से ज्यादातर घर से काम कर रहे थे। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावड़ेकर, मुख्तार अब्बास नकवी, किरेन रिजिजू, प्रह्लाद पटेल, जितेंद्र सिंह ने कार्यालय पहुंचकर लॉकडाउन के बाद के हालात के लिए रणनीति बनाई। संयुक्त सचिव और सभी वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। हालांकि विभागों में एक तिहाई कर्मचारियों को ही आने की अनुमति है।

मीडियाकर्मी भी कोरोना के अग्रिम योद्धा
डॉक्टर, नर्सों और पुलिस की तरह मीडिया भी कोरोना संक्रमण की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में रहकर अपनी सार्थक भूमिका का निर्वाह कर रहा है। पत्रकारों को भी सभी एहतियात व सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए कोरोना संबंधी कवरेज करना चाहिए। संकट के इस दौर में अपुष्ट समाचाराें से बचना चाहिए। - प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री

कुछ यूं आसान होगी जिंदगी...इन्हें मिल सकती है राहत

  • परिवहन : कामगारों की आवाजाही।
  • टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां : एक शिफ्ट मेें 20-25% उत्पादन हो। सामाजिक दूरी की शर्त।
  • निर्यात कंपनियां : न्यूनतम मानव क्षमता में चलाने की अनुमति। निर्यात आदेश देखकर मिलेंगे पास।
  • आवास व निर्माण : श्रमिकों के साइट पर रहने की बुनियादी जरूरतें हों और ठेकेदार जिम्मेदारी लें। सभी सरकारी प्रोजेक्टाें की तत्काल शुरुआत।
  • ई-कॉमर्स, ई-रजिस्ट्री व एफएमसीजी कंपनियां। सभी ऑनलाइन सेवाएं व फूड डिलीवरी।
  • रबर उद्योग : चिकित्सा उत्पाद-दस्ताने, शीट, मेडिकल सिलिकॉन, वॉल्व, एनेस्थीसिया बैग, आईवी ट्यूब, प्रेशर कुकर गासकेट, एलपीजी हॉज।
  • सशर्त राहत : कम कामगारों के साथ कताई व पावरलूम, रक्षा उत्पाद, सीमेंट, कागज, उर्वरक, बीज शोधन, खाद्य व पेय पदार्थ, पेंट व डाईं, प्लास्टिक, ऑटो पार्ट्स, रत्न व आभूषण, सभी एसईजेड, ऑप्टिकल फाइबर, स्टील लौह अयस्क, भारी विद्युत उपकरण- ट्रांसफार्मर व सर्किट व्हीकल, कंप्रेसर-कंडेंसर, दूरसंचार उपकरण।
  • कृषि : सभी कार्य। खाद वितरण व विक्रय। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बुधवार से अनाज खरीद।
  • फल-सब्जी विक्रेता, ताकि घरों में सप्लाई सुनिश्चित हो और इस वर्ग को भी राहत मिले।
  • मोबाइल फोन व टीवी, फ्रिज, एसी जैसे बिजली उपकरण रिपेयर, प्लंबर, मोची, मैकेनिक।  
  • लकड़ी, प्लाइवुड, ग्लास व फाउंड्री आधारित उद्योग।
  • बैंक व कस्टम विभाग डिजिटल दस्तावेज स्वीकारें
  • छूट पा रहीं इकाइयां श्रमिकों को बुला सकती हैं, न आएं तो उनके वेतन की गारंटी न ली जाए।
  • ग्रीन जोन में बाजार व होटलाें को भी मंजूरी संभव।

कर्णिका क्रूज के क्रू ने मांगी गोवा लौटने के लिए मदद

मुंबई तट पर लंगर डाले क्रूज जहाज कर्णिका में सवार गोवा के रहने वाले 93 क्रू सदस्यों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से पत्र लिखकर गोवा वापसी के लिए मदद मांगी है। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी कर्णिका के 450 सदस्यीय दल का हिस्सा हैं। क्रू पिछले महीने 124 लगों को दुबई छोड़कर मुंबई पहुंचा था।

गोवा के बंदरगाह मंत्री माइकल लोबो ने इनकी वापसी का मुद्दा सरकार के सामने उठाया है। यह तय हुआ है कि मुंबई से इनकी गोवा वापसी के बाद इन्हें घर भेजने से पहले 14 दिन के क्वारंटीन पर रखा जाएगा। गोवा सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर पिछले सप्ताह इनको राज्य में नहीं आने देने का निर्णय लिया था।

भारत ने दूतावासों से कहा- लॉकडाउन सख्ती से मानें
विदेश मंत्रालय ने सभी राजनयिकों व दूतावासों को सख्ती से लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है। सूत्रों ने  बताया, आवश्यक कार्यों के लिए बेहद सीमित कर्फ्यू पास जारी किए गए हैं। लिहाजा राजनयिक समुदाय को लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।

शनिवार को दिल्ली पुलिस ने उरुग्वे दूतावास की कर्मचारी को वसंत विहार में लॉकडाउन उल्लंघन पर रोका था। वह बिना मास्क व ग्लव्स के साइकिल चला रहा थीं। वसंत विहार के आरडब्ल्यूए के अधिकारियों ने उन्हें मास्क व ग्लव्स पहनने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed