संबोधन पर सियासत: भाजपा नेताओं ने की पीएम मोदी की तारीफ, विपक्ष बोला- देर आए, दुरुस्त आए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (7 जून) देश को संबोधित किया। उन्होंने 21 जून यानी योग दिवस से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण मुफ्त करने का एलान किया। साथ ही, दिवाली तक देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज देने की घोषणा की। हालांकि, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए कुप्रबंधन के लिए राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (7 जून) देश को संबोधित किया। उन्होंने 21 जून यानी योग दिवस से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण मुफ्त करने का एलान किया। साथ ही, दिवाली तक देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज देने की घोषणा की। हालांकि, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए कुप्रबंधन के लिए राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। अब पीएम मोदी के भाषण पर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के एलान का स्वागत किया, जबकि विपक्षी नेताओं ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि देर आए, दुरुस्त आए।
पीएम मोदी ने दिया टीकाकरण में तेजी का आश्वासन
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ. अश्वत्नारायण ने कहा कि पीएम मोदी ने राज्यों को टीके देने और युवाओं को तेजी से वैक्सीन लगवाने का आश्वासन दिया। अब टीकों की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर डालने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत सरकार हमारी जरूरतों को पूरा करेगी।
PM has ensured that States will get vaccines & youngsters will get vaccinated at a fast pace. There's now no point in floating global tenders for procurement of vaccines as our requirements to be met by the Government of India: Karnataka Dy CM Dr. Ashwathnarayan pic.twitter.com/Bwu9COT5kP
— ANI (@ANI) June 7, 2021
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री बोले- देर आए, दुरुस्त आए
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि मुफ्त टीकाकरण 6 महीने पहले शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन देर आए, दुरुस्त आए। केंद्र सरकार को पहले ही टीकाकरण नीति में बदलाव नहीं करना चाहिए था। निजी अस्पतालों को 25 फीसदी वैक्सीन का अलॉटमेंट काफी ज्यादा है।
Free vaccination for all should have been implemented 6 months ago but 'Dair aaye durust aaye'. Central govt should not have made any changes in the vaccine policy earlier. 25% of vaccine doses allotted to private hospitals are a lot: Chhattisgarh Health Minister TS Singh Deo pic.twitter.com/AlR3lZ1dOO
— ANI (@ANI) June 7, 2021
सुप्रीम कोर्ट गया मामला तो लिया फैसला
दिल्ली सरकार में विधायक राघव चड्ढा ने मुफ्त टीकाकरण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया, तब केंद्र सरकार ने फैसला लिया। हमारी मांग राष्ट्रीय टीकाकरण चलाने की थी, जिसकी अनदेखी की गई। सुप्रीम कोर्ट में लगातार जद्दोजहद के बाद केंद्र सरकार आखिरकार जाग गई है।
After being pulled up by Supreme Court, Centre took this decision, we welcome it. Our demand was also to run a national immunisation drive, which was overlooked. After constant gruelling by SC, Centre has finally woken up: AAP MLA Raghav Chadha on free vaccination drive by Centre pic.twitter.com/5qZbGXkXh1
— ANI (@ANI) June 7, 2021
शिवराज ने की पीएम मोदी की तारीफ
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मुफ्त टीकाकरण की घोषणा करने और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।
I express my gratitude towards the PM for announcing universal vaccination for all to be carried out by the Government of India and also for extending Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana till November: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/Wq49d1xZIj
— ANI (@ANI) June 7, 2021
आईएमए ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. जेए जयलाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए मुफ्त टीकाकरण के एलान के मद्देनजर हम पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं। आईएमए पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए टीकाकरण अभियान का लगातार और सक्रिय रूप से समर्थन कर रहा है।
We thank PM Modi for this important announcement of universal vaccination for all to be carried out by the Government of India. IMA is constantly and proactively supporting the vaccination drive initiated by the Prime Minister: Dr JA Jayalal, President, IMA
— ANI (@ANI) June 7, 2021
(file pic) pic.twitter.com/rpoFacOfKY
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही यह बात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने आज 18 साल से ऊपर सभी देशवासियों को केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त वैक्सीन देने की घोषणा करके जनता को बड़ी राहत और कोरोना से लड़ने की एक नई ताकत दी है। इस जन कल्याणकारी निर्णय के लिए मैं पीएम मोदी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।
Free vaccines (centralized vaccination drive) for all those above the age of 18, is a great relief for the public. I congratulate the Prime Minister for this public welfare decision: Union Defence Minister Rajnath Singh pic.twitter.com/rQH5Irh4h5
— ANI (@ANI) June 7, 2021
केरल के सीएम ने किया समर्थन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा 21 जून से सभी राज्यों को मुफ्त टीकों की आपूर्ति इस समय की सबसे उपयुक्त प्रतिक्रिया है। मुझे खुशी है कि पीएम मोदी ने हमारे अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
Prime Minister's declaration that COVID19 vaccine will be supplied free of cost to the States from 21 June, is the most appropriate response at this hour. I am happy that our request has been positively responded to by the Prime Minister: Kerala CM Pinarayi Vijayan
— ANI (@ANI) June 7, 2021
(file pic) pic.twitter.com/PLnHihkUzh
हरियाणा के सीएम ने कही यह बात
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सभी राज्यों को मुफ्त टीके देने के पीएम मोदी के फैसले पर मैं आभार जताता हूं। इससे राज्यों पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। कोरोना की तीसरी लहर को हराने का सबसे अच्छा तरीका 19 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का मुफ्त टीकाकरण ही है।
I express my gratitude to PM Modi for the decision of free vaccine to States, it will not put an additional burden on the States. Free vaccination for all above 18 will go a long way in defeating a possible third wave of COVID19: Haryana CM ML Khattar
— ANI (@ANI) June 7, 2021
(file pic) pic.twitter.com/MmBSzmFR86
नड्डा ने भी जताया पीएम मोदी का आभार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सभी देशवासियों को मुफ्त टीके उपलब्ध कराने और 80 करोड़ लोगों के लिए दीवाली तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार करने के लिए हम पीएम मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। हमारा लक्ष्य हर व्यक्ति को खाना देना और हर किसी को टीका लगाना है।
We express our heartfelt gratitude to PM Modi for providing free vaccines to all the countrymen and for extending PM Garib Kalyan Anna Yojana for 80 crore people till Diwali. Our motto is that every person should get food & everyone should be vaccinated: BJP president JP Nadda pic.twitter.com/yNmhz1KNMJ
— ANI (@ANI) June 7, 2021
कैप्टन अमरिंदर बोले- केंद्र ने पूरी कीं हमारी मांगें
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि मैं सभी आयु समूहों के लिए वैक्सीन की केंद्रीय खरीद और वितरण के हमारे अनुरोध को स्वीकार करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। मैंने इस मुद्दे के बारे में पीएम मोदी को दो बार लिखा था। साथ ही, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से भी गुहार लगाई थी।
I thank PM Narendra Modi Ji for acceding to our request for central procurement & distribution of vaccine for all age groups. I had written twice to the PM on this issue and to Health Minister Dr Harsh Vardhan Ji: Punjab CM Captain Amarinder Singh pic.twitter.com/2DJafkYY98
— ANI (@ANI) June 7, 2021