फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM MODI address to be streamed live at 10 Durga puja pandals in kolkata

कोलकाताः बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव, 10 दुर्गा पंडालों में पीएम मोदी का संबोधन किया जाएगा लाइव

Sun, 18 Oct 2020 07:02 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 18 Oct 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
PM MODI address to be streamed live at 10 Durga puja pandals in kolkata
पीएम मोदी - फोटो : twitter@ bjp

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यह चुनाव भाजपा के लिए काफी अहम हैं। इसके लिए पार्टी कड़ी मेहनत भी कर रही है। भाजपा बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन की तलाश कर रही है। ऐसे में इस साल दुर्गा पूजा चुनावी मैदान में तब्दील होती लग रही है। 

विज्ञापन


चुनाव से पहले 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक पूजा पंडाल का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे, लेकिन बंगाल में भाजपा ने इस बीच एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल उद्घाटन के बाद होने वाले पीएम के संबोधन को 10 पूजा पंडालों में लाइव दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सिलीगुड़ी का दौरा करेंगे। वे उत्तरी बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पहले गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर आने वाले थे। बता दें कि पिछले साल अमित शाह ने सॉल्ट लेक में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था। हालांकि अब अगले विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीनों का समय बचा है ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी खुद आगे आकर चुनाव की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 10 जिलों में 69 दुर्गा पूजा पंडालों का ऑनलाइन उद्घाटन कर चुकी हैं। अगले दो दिनों तक पंडालों का ऑनलाइन और ऑफलाइन उद्घाटन होता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed