{"_id":"60efc5b387cc6a6c5d7406cc","slug":"pm-modi-address-on-world-youth-skills-day-says-make-oneself-and-the-country-self-reliant-through-skill","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं से संवाद: विश्व युवा कौशल दिवस पर पीएम मोदी बोले- लर्निंग के साथ अर्निंग संभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
युवाओं से संवाद: विश्व युवा कौशल दिवस पर पीएम मोदी बोले- लर्निंग के साथ अर्निंग संभव
Thu, 15 Jul 2021 10:58 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:58 AM IST
सार
विश्व युवा कौशल दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि युवा कौशल है आत्मनिर्भर भारत का आधार है। स्किल के जरिए खुद को और देश को आत्मनिर्भर बनना है।
विज्ञापन
पीएम मोदी का युवाओं को संबोधन
- फोटो : ANI
विस्तार
विश्व युवा कौशल दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि युवा कौशल है आत्मनिर्भर भारत का आधार है। वर्ल्ड यूथ स्किल डे के छह वर्ष पूरा होने के बाद पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि आज स्किल की सबसे ज्यादा डिमांड है। दुनिया के लिए एक स्मार्ट और स्किल मैन पावर भारत में है। स्किल के जरिए खुद को और देश को आत्मनिर्भर बनना है। हमें नए सिरे से स्किल इंडिया का मिशन चलाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शिक्षा हमें अगर ये जानकारी देती है कि हमें क्या करना है, तो हमें स्किल ये सिखाती है कि वो काम वास्तविक स्वरूप में कैसे होगा। स्किल इंडिया मिशन इसी सच्चाई, इसी जरूरत के साथ कदम से कदम मिलाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि देश में हर साल 30 फीसदी युवा स्किल डेवलपमेंट के तहत रोजगार प्राप्त कर पाते हैं।.देश में कौशल विकास प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन