फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Address in loksabha thanks on the President speech

चुनावी मोड में मोदी: विपक्ष की एकता को बताया महामिलावट, कांग्रेस पर जबरदस्त वार

Thu, 07 Feb 2019 06:15 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 07 Feb 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Address in loksabha thanks on the President speech
लोकसभा में नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस को भी घेरा। चाहे बात राफेल की हो या भ्रष्टाचार की, मोदी ने कांग्रेस को 55 साल बनाम 55 महीने का काम गिनाया। उन्होंने कहा कि BC का मतलब बिफोर कांग्रेस और AD का मतलब है आफ्टर डायनेस्टी। मोदी के हर तंज पर संसद में सत्तापक्ष की ओर से जमकर ठहाके लगे और मेज थपथपाई गई।
विज्ञापन

क्या क्या कहा मोदी ने पढ़ेंः

  • सरकार का पैसा पारदर्शिता के लिए है, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के लिए है। कुछ लोग बे-सिर-पैर के आरोप लगा रहे हैं। यह चुनाव का वक्त है, इसलिए हर किसी की मजबूरी है बोलने की।
  • विज्ञापन
  • चुनाव का वक्त है, हमें जनता के बीच जाकर अपना हिसाब देना है। मैं सभी को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की शुभकामनाएं देता हूं। युवा, देश के नीति निर्धारक हैं, इसलिए नए मतदाताओं को बधाइयां देना चाहता हूं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मैं यह देख रहा हूं कि लोग मोदी और भाजपा की आलोचना करते-करते देश की बुराई करने लगते हैं। ऐसा किसी को नहीं करना चाहिए।
  • कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि लोग लंदन में प्रेस कांफ्रेंस कर के देश की बुराई कर रहे हैं। झूठी प्रेस कांफ्रेंस कर देश की बुराई करते हैं।
  • कांग्रेस अपनी विफलता ईवीएम पर थोपती है। यही कांग्रेस है, जिसने योजना आयोग को चाकरों का समूह कहा था। कांग्रेस संस्थाओं को बर्बाद करती है और हम पर आरोप लगाती है। इंदिरा गांधी ने देश की सरकारों को 50 बार गिराया।

  • भारतीय सेना पर सवाल खड़ा करने वाले हमारी सरकार पर हमला करते हैं। सेना पर तख्तापलट का झूठा आरोप लगाते हैं। न्यायपालिका को डराने की कोशिश करते हैं। मोदी पर उंगली उठाने से पहले सोचें कि चार उंगलियां आपकी तरफ हैं।
  • हमारी नई पीढ़ी जो लोकसभा चुनाव में पहली बार वोटिंग करने वाली है, मैं उन्हें बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है ये पीढ़ी देश को नई दिशा देने में अपना योगदान देगी।
  • हम वो नहीं हैं जो चुनौतियों से भागते हैं। हम चुनौतियों का सामना करते हैं और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करते हैं।
  • आज खड़गे जी ने कहा कि मोदी जी जो बाहर बोलते हैं, वही राष्ट्रपति ने यहां कहा। इसका तात्पर्य है कि आप मानते हैं की आप बाहर कुछ और अंदर कुछ बोलते हैं और हम हमेशा सच बोलते हैं वो संसद हो या कोई जनसभा।
  • देश में आपातकाल थोपा कांग्रेस ने, लेकिन कहते हैं मोदी संस्थाओं को बर्बाद कर रहा है। सेनाध्यक्ष को गुंडा कांग्रेस ने कहा और कहते हैं मोदी संस्थाओं को बर्बाद कर रहा है।
  • जो कहते हैं कि ये अमीरों की सरकार है, तो मैं कहता हूं कि देश के गरीब ही मेरे अमीर हैं। गरीब ही मेरा ईमान है, वही मेरी जिंदगी हैं, उन्हीं के लिए जीता हूं, उन्हीं के लिए यहां आया हूं।
  • कांग्रेस ने 2004, 2009 और 2014 में अपने मैनिफेस्टो में कहा कि तीन साल के अंदर हर घर में बिलजी पहुंचाएंगे। गरीब हटाओ की तरह हर घर में बिजली पहुंचाएंगे के वादे को भी कांग्रेस आगे बढ़ाती रही।
  • 2004 में कांग्रेस ने कहा था कि हम हर गांव को डिजिटल बनाएंगे। 2014 तक कांग्रेस सिर्फ 95 गांव में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क पहुंचा सकी, हमारी सरकार में 1,16,000 गांवों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी है।
  • कांग्रेस के 55 वर्षों में देश में स्वच्छता कवरेज केवल 38% था, हमारे 55 महीनों में बढ़कर 98% हो गया है। हमने अपने कार्यकाल में अधिक गति से काम किया है।
  • राफेल पर कांग्रेस के वार पर मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि, राफेल पर सुप्रीम कोर्ट हर पहलू को देख चुकी है।
  • दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में एक तरफ हमारे खिलाड़ी पदक जीतने के लिए मेहनत कर रहे थे और कांग्रेस के लोग अपनी वेल्थ बना रहे थे।
  • जो लोग देश से भाग गये हैं, वो ट्विटर पर रो रहे हैं कि मैं तो 9 हजार करोड़ रुपये लेकर निकला था, लेकिन मोदी जी ने मेरे 13 हजार करोड़ जब्त कर लिए।
  • भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए अपनाया T-20 फार्मूला, हर कार्यकर्ता 20 घरों में जायेगा और चाय पर मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बातएगा। साथ ही, मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम को 12 फरवरी से 2 मार्च अमित शाह ने राष्ट्रीय महामंत्रियों के संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री से की बातचीत।
  • मेरा परिवार, भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं के घर के बाहर भाजपा के झंडे और स्टिकर लगाए जाएंगे।
  • देश की रक्षा कर रहें जवानों के लिए कांग्रेस संवेदनहीन थी। जब 10 साल तक इनकी सरकार थी, तो इन्होंने सेना, वायुसेना और नौसेना की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। नोटबंदी के बाद तीन लाख फर्जी कंपनियां पकड़ी गई हैं। और गैरकानूनी तकरीके से विदेश से धन लाने वाली 20 हजार संस्थाएं बंद हो गई हैं।
  • संवैधानिक संस्थाओं का अपमान, वंशवाद, भ्रष्टाचार ये कांग्रेस के साथियों ने भी स्वीकार कर लिया है। क्योंकि उनके लिए से संस्कृति बन गया है।
  • 55 साल सत्ता भोगकर कुछ लोग अपने आपको शहंशाह मानते है। हर किसी को अपने से निकृष्ट मानते हैं, सबको अपमानित करना उनका स्वाभाव बन गया है।
  • सच बोलने वाला बाहर भी सच बोलता है और अंदर भी सच ही बोलता है।
  • इतिहास गवाह है कि कांग्रेस पार्टी और इनकी यूपीए सरकार का कालखंड रक्षा सौदों में दलाली के बिना काम करता ही नहीं था।
  • महात्मा गांधी बहुत पहले समझ गए थे और उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को बिखेर देना चाहिए। इसीलिए मैं ये काम कर रहा हूं, क्योंकि कांग्रेस मुक्त भारत मेरा नहीं महात्मा गांधी का सपना था।
  • चुनौतियों को ही चुनौती देकर सामान्य मानव की आशा को पूरा करने में हम जुटे हैं।
  • हमारी सरकार देश के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए काम कर रही है। हार्ट स्टेंट, घुटने की सर्जरी और दवाओं की कीमतें लगातार कम हो रही हैं, जिससे गरीब से गरीब व्यक्ति की मदद हो रही है।
  • चुनौतियों को ही चुनौती देकर सामान्य मानव की आशा को पूरा करने में हम जुटे हैं। 
  • वर्षों से लटकी हुईं 99 सिंचाई परियोजनाओं को हजारों करोड़ रुपये खर्च करके हमने पूरा किया है।
  • संविधान संशोधन करके हमने गरीब युवाओं को, उनके सपने साकार करने के लिए एक सुविधा दी है। एससी/ एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग की व्यवस्था को बिना हाथ लगाए, गरीबों को 10% आरक्षण दिया है।
  • अहंकार की वजह से कांग्रेस 400 से 40 पर पहुंच गई है। और हम दो से यहां 200 पर आकर बैठे हैं।
  • देश को लूटने वालों को मोदी डराकर ही रहेगा।
  • संविधान संशोधन करके हमने गरीब युवाओं को, उनके सपने साकार करने के लिए एक सुविधा दी है।
  • एससी/एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग की व्यवस्था को बिना हाथ लगाए, गरीबों को 10% आरक्षण दिया है।

इस कविता के साथ प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का समापन कियाः

सूरज जायेगा भी तो कहां
उसे यहीं रहना होगा
यहीं हमारी सांसों में
हमारी रगों में
हमारे संकल्पों में
हमारे रतजगों में
तुम उदास मत होओ
अब मैं किसी भी सूरज को नही डूबने दूंगा.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed