फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Maodi In Manipur and tripura All updates, Inauguration Of Several Schemes Today

मणिपुर में बोले पीएम मोदी: हमारी सरकार की सात वर्षों की मेहनत पूरे उत्तर पूर्व में दिख रही है

Tue, 04 Jan 2022 01:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 04 Jan 2022 01:09 PM IST
सार

पीएम मोदी के कार्यक्रम में राज्यपाल ला गणेशन, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह भी उपस्थित थे। पीएम के दौरे पर राज्य में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, राज्य के विद्रोही संगठन ने पीएम के दौरे का विरोध किया है।

विज्ञापन
PM Maodi In Manipur and tripura All updates, Inauguration Of Several Schemes Today
मणिपुर में पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 परियोजनाओं का उद्घाटन और नौ परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए आज मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे। ये 22 परियोजनाएं 4,800 करोड़ रुपये की हैं। यहां पहुंचने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अब से कुछ दिन बाद 21 जनवरी को मणिपुर को राज्य का दर्जा मिले 50 साल पूरे हो जाएंगे। देश इस समय अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव भी मना रहा है। ये समय अपने आप में बहुत बड़ी प्रेरणा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की सात वर्षों की मेहनत पूरे उत्तर पूर्व में दिख रही है। हम और भी अधिक मेहनत कर इसे आगे ले जाने का काम करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोगों में आज़ादी का जो विश्वास, यहां मोइरांग की धरती ने पैदा किया वो अपने आप में एक मिसाल है। जहां नेताजी सुभाष की सेना ने पहली बार झंडा फहराया, जिस नॉर्थ ईस्ट को नेताजी ने भारत की स्वतंत्रता का प्रवेश द्वार कहा, वो नए भारत के सपने पूरे करने का प्रवेश द्वार बन रहा है।

विज्ञापन


हमने पूर्वोत्तर के लिए एक्ट ईस्ट का संकल्प लिया: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर को लेकर पहले की सरकारों की डोंट लुक ईस्ट पॉलिसी थी लेकिन हमने पूर्वोत्तर के लिए एक्ट ईस्ट का संकल्प लिया है। ईश्वर ने इस क्षेत्र को इतने प्राकृतिक संसाधन दिये हैं। पूर्वोत्तर की इन संभावनाओं पर अब काम हो रहा है। पूर्वोत्तर अब भारत के विकास का गेटवे बन रहा है।
विज्ञापन


मणिपुर देश के लिए एक से एक नायाब रत्न देने वाला राज्य 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मणिपुर देश के लिए एक से एक नायाब रत्न देने वाला राज्य रहा है। यहां के युवाओं और विशेषकर मणिपुर की बेटियों ने पूरी दुनिया में भारत का झण्डा उठाया है, गर्व से देश का सिर ऊंचा किया है। विशेषकर आज देश के नौजवान मणिपुर के खिलाड़ियों से प्रेरणा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग सत्ता पाने के लिए मणिपुर को फिर से अस्थिर करना चाहते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग सत्ता पाने के लिए मणिपुर को फिर से अस्थिर करना चाहते हैं। ये लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कब उन्हें मौका मिले और कब वो अशांति का खेल खेलें। लेकिन मणिपुर के लोग इन्हें पहचान चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed