फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM-Kisan scheme: 4.74 crore farmers to get 2nd installment in next month

पीएम किसान योजना: 4.74 करोड़ किसानों को अगले महीने मिलेगी 2000 रुपये की दूसरी किस्त

Sat, 23 Mar 2019 08:49 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 23 Mar 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
PM-Kisan scheme: 4.74 crore farmers to get 2nd installment in next month
फाइल फोटो

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 4.74 करोड़ छोटे व सीमांत किसानों को अगले महीने तक 2000 रुपये की दूसरी किस्त का भुगतान किया जाएगा। यह राशि उन किसानों के बैंक खातों में सीधे जाएगी, जो 10 मार्च को आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने से पहले योजना में पंजीकरण करा चुके हैं। सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, इन 4.74 करोड़ लाभार्थियों में से 2.74 करोड़ किसानों को पहली किस्त का भुगतान किया जा चुका है और बाकी को भी इस महीने के अंत तक पहली किस्त का भी भुगतान कर दिया जाएगा। केंद्रीय चुनाव आयोग ने केंद्रीय कृषि मंत्रालय को लाभार्थियों को पहली और दूसरी किस्त का भुगतान करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने योजना की घोषणा की थी, जिसमें दो हेक्टेयर की भूमि वाले किसानों को सालाना 6000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाने थे। एनडीए सरकार ने बजट में मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 20,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। प्रधानमंत्री ने 24 फरवरी को गोरखपुर से राष्ट्रीय स्तर पर योजना को लांच किया था, जिसके तहत 1.01 करोड़ किसानों को पहली किस्त के 2000 रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूपी के 1 करोड़ किसानों को मिला पैसा

अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब 1 करोड़ किसानों को 2000 रुपये की पहली किस्त का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा 66 लाख और किसान भी योजना से जुड़े हैं। पंजाब और हरियाणा में सबसे ज्यादा करीब 80 फीसदी किसानों ने योजना के तहत पंजीकरण कराया है और उन्हें भी भुगतान किया जा चुका है।

पश्चिम बंगाल, दिल्ली से नहीं मिला डाटा

पश्चिम बंगाल, दिल्ली, सिक्किम समेत कुछ राज्यों से अभी तक किसानों का डाटा नहीं मिल सका है। वहीं आचार संहिता लागू होने के बाद एक भी नया पंजीकरण पोर्टल पर नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed