फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM In Bengal: 'TMC considers me an enemy, but I will not bow down', PM Modi's rally in Arambag, West Bengal

Bengal: 'संदेशखाली की बहनों के साथ जो हुआ, उससे पूरा देश गुस्से में है', आरामबाग में TMC पर बरसे पीएम मोदी

Fri, 01 Mar 2024 04:28 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 04:28 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के आरामबाग में जनसभा को संबोधित करते हुए संदेशखाली मामले पर पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी के नेता ने संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। लेकिन राज्य सरकार ने कार्रवाई करने के बजाए आरोपी को बचाने में पूरी ताकत झोंक दी।

विज्ञापन
PM In Bengal: 'TMC considers me an enemy, but I will not bow down', PM Modi's rally in Arambag, West Bengal
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसाभा चुनावों की तारीखों के एलान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के आरामबाग से लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार का आगाज किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे टीएमसी दुश्मन नंबर बनाती है लेकिन मोदी उनकी गालियों से झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि लूटने वालों को मैं छोड़ने वाला नहीं हूं। 
विज्ञापन


TMC नेता ने बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस किया- PM मोदी
संदेशखाली मामले पर पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी के नेता ने संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। जब संदेशखाली की बहनों ने अपनी आवाज बुलंद की, ममता दीदी से मदद मांगी, तो बदले में बंगाल सरकार ने टीएमसी नेता को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा दी। यह संदेशखाली की घटनाएं शर्म की बात है। लगभग दो माह तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। संदेशखाली की बहनों के साथ टीएमसी ने जो किया उसे देखकर पूरा देश गुस्से में है। मुझे यह देखकर शर्म आती है कि इंडिया गठंबधन के नेता संदेशखाली अत्याचारों पर चुप हैं। यहां तक केंद्रीय एजेंसियों को भी बंगाल में काम करने की इजाजत नहीं, टीएमसी उनकी कार्यप्रणाली के खिलाफ धरने पर बैठती है।
विज्ञापन


  बंगाल के विकास में टीएमसी बाधक- पीएम मोदी
टीएमसी पर तीखा हमला करते हुए जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के विकास में टीएमसी पूरी तरह से बाधक है। टीएमसी ने राज्य के गरीबों के घर तक नहीं बनने दिए। यहां तक कि केंद्र की जनकल्याण योजनाओं को टीएमसी ने रोका। आरामबाग में आयोजित रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और 'इंडिया' गठबंधन के लिए भ्रष्टाचारियों, परिवारवादियों और तुष्टिकरण करने वालों का साथ देना, यही एक काम बचा है और यही उनके लिए सबसे बड़ा काम है। 
 

'हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित करना'
आरामबाग में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम सबने मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। देश के गरीब, किसान, महिलाएं और युवा हमारी प्राथमिकता है। हमने गरीबों के विकास के लिए कई कदम उठाए हैं और दुनिया इसका नतीजा देख रही है। 

मणिपुर जाने का समय नहीं, लक्षद्वीप घूमे मोदी-टीएमसी
संदेशखाली पर पीएम नरेंद्र मोदी के हमले से तिलमिलाई तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि पीएम के पास हिंसाग्रस्त मणिपुर जाने का समय नहीं है लेकिन लक्षद्वीप में स्नोर्केलिंग करने और गुजरात में स्कूबा डाइविंग का समय है। टीएमसी प्रवक्ता शांतनु सेन ने कहा, भाजपा शासित मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर राजा राममोहन राय की आत्मा रो रही होगी। सेन ने कहा, ममता बनर्जी की सरकार ने पंचायतों में 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया। महिलाओं के विकास के लिए कैसे काम करना है यह ममता सरकार से सीखना चाहिए।

राज्य के बकाए को लेकर भाजपा-टीएमसी में रार
इससे पहले पिछले साल दिसंबर में ममता बनर्जी ने राज्य का बकाया जारी करने के लिए दबाव बनाने के लिए नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। टीएमसी के मुताबिक, केंद्र पर पश्चिम बंगाल का 1.18 लाख करोड़ रुपये बकाया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को लगभग 30 लाख मनरेगा श्रमिकों को मार्च 2022 से लंबित 2,700 करोड़ रुपये का भुगतान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed