फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm house important meeting over rajya sabha election

PM Modi: प्रधानमंत्री आवास पर शाम 5:30 बजे होगी बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर

Sun, 31 May 2026 03:19 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, गुवाहाटी
आईएएनएस, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 31 May 2026 03:19 PM IST
सार

पीएम आवास पर आज एक अहम बैठक होनी है। इस बैठक में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है। 

विज्ञापन
pm house important meeting over rajya sabha election
pm modi - फोटो : ians

विस्तार

दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री आवास पर यह बैठक शाम 5:30 बजे होगी। इसमें राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही, सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर सरकार की कल्याणकारी और जन-हितैषी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों की समीक्षा की जा सकती है।
विज्ञापन


24 राज्सभा सीटों के लिए होने हैं चुनाव
10 राज्यों से राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 18 जून को द्विवार्षिक चुनाव होने हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटें, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन सीटें, झारखंड में दो सीटें, और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक राज्यसभा सीट खाली हो रही है। ऐसे में 22 मई को आयोग ने राज्यसभा चुनावों का शेड्यूल घोषित किया था। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह उन सदस्यों में शामिल हैं, जिनका कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा है।
विज्ञापन


18 जून को होगी वोटिंग
आयोग के अनुसार, नोटिफिकेशन 1 जून को जारी किया जाएगा और वोटिंग 18 जून को होगी। वोटों की गिनती उसी दिन होगी। आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक सीट के लिए राज्यसभा उपचुनाव की भी घोषणा की। ये सीटें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार और एआईएडीएमके सांसद सीवी शनमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं, जो हाल ही में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। उपचुनाव भी 18 जून को ही होगा। इसके अलावा, बिहार और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव भी होने हैं। माना जा रहा है कि चुनावों को देखते हुए भाजपा सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों पर अधिक ध्यान दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed