{"_id":"57d0df2f4f1c1b3d3b319b2e","slug":"pm-first-to-call-after-niece-s-cremation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भतीजी की मौत पर पीएम मोदी ने किया छोटे भाई को फोन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भतीजी की मौत पर पीएम मोदी ने किया छोटे भाई को फोन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की बेटी निकुंज को हार्ट की बीमारी थी और वह 41 साल की थीं। अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, पिछले 8-9 सालों से वह बीमार थीं।
अंग्रेजी अखबार 'अहमदाबाद मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, नरेद्र मोदी जब जी 20 समिट में हिस्सा लेकर चीन से भारत वापस लौटे तो उन्हें भतीजी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली। पीएम ने सबसे पहले भारत आते ही भतीजी के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। भतीजी की गंभीर स्थिति की वह लगातार फोन से जानकारी लेते रहे।

किराए के घर में रहती थीं भतीजी
मोदी परिवार
पीएम के भाई प्रहलाद मोदी ने बताया, 'नरेंद्र भाई ने चीन से वापस आते ही निकुंज की हालत के बारे में पूछा। अंतिम संस्कार के बाद भी भाई ने फोन कर इससे जुड़े सभी जरूरी काम पूरे करने को कहा।'
निकुंजबेन मध्य प्रदेश के भोपाल में परिवार के साथ किराए के घर में रहती थीं। परिवार में उनके पति और दो छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि निकुंजबेन की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनके पति एक प्राइवेट फर्म में कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करते हैं और निकुंज सिलाई और बच्चों को पढ़ाकर घर चलाने में मदद करती थीं।