फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Cares has allocated funds for installation of 500 Medical Oxygen Plants across the country

राहत : 500 ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए पीएम केयर्स फंड से धन आवंटित, डीआरडीओ को मिला जिम्मा

Tue, 04 May 2021 09:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 04 May 2021 09:56 PM IST
सार

इन ऑक्सीजन प्लांट्स को डीआरडीओ द्वारा तीन महीने के भीतर स्थापित करने की योजना है। वहीं डीआरडीओ मई के पहले सप्ताह के अंदर दिल्ली के आस-पास पांच मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करेगा।

विज्ञापन
PM Cares has allocated funds for installation of 500 Medical Oxygen Plants across the country
ऑक्सीजन प्लांट

विस्तार

देश में कोरोना के कहर के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पीएम केयर्स फंड से देश भर में 500 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थापना के लिए धन आवंटित कर दिया है। इन प्लांट्स को तीन महीने के भीतर स्थापित करने की योजना है। वहीं डीआरडीओ मई के पहले सप्ताह के अंदर दिल्ली के आस-पास पांच मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करेगा। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये संयंत्र अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर, डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल), सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और एम्स झज्जर, हरियाणा में स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से कई राज्यों में अस्पतालों में ऑक्सीजन, जरुरी दवाओं, उपकरणों और बेड की कमी हो गयी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तय कार्यक्रम के मुताबिक पांच संयंत्रों में से दो के उपकरणों की खेप मंगलवार को दिल्ली पहुंच गयी और एम्स तथा आरएमएल अस्पताल में संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि इन दो संयंत्रों के उपकरण की डीआरडीओ की प्रौद्योगिकी भागीदार कंपनी ट्राइडेंट न्यूमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने आपूर्ति की है और 48 संयंत्रों के उपकरणों के लिए ऑर्डर दिए गए हैं। डीआरडीओ ने 28 अप्रैल को कहा था कि वह पीएम-केयर्स कोष द्वारा किए गए आवंटन से अगले तीन महीने के भीतर चिकित्सकीय ऑक्सीजन के लिए 500 संयंत्र स्थापित करेगा।

एम्स और आरएमएल अस्पताल में बुधवार से ऑक्सीजन संयंत्र का काम जारी 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन संयंत्र की स्थापना का काम जारी है और मंगलवार रात तक इसके पूरा हो जाने की उम्मीद है।

उसने कहा कि बुधवार को पाइप कनेक्शन और परीक्षण के लिये पूर्वाभ्यास किया जाएगा और दोनों संयंत्र बुधवार शाम तक काम करना शुरू कर देंगे। कोविड-19 के दैनिक मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि के बीच ऑक्सीजन, ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तरों और आईसीयू बिस्तरों की मांग कई गुना बढ़ गई है।


नयी दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में उपचार करा रहे कोविड-19 के गंभीर मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के संदर्भ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने 23 अप्रैल को समीक्षा बैठक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed