ममता का मोदी सरकार पर हमला: पीएम केयर्स फंड सदी का सबसे बड़ा घोटाला, क्यों नहीं होता इसका ऑडिट
ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में सवाल उठाया कि मोदी सरकार ने पीएम केयर्स फंड में आम जनता से पैसे लिए हैं। इसका ऑडिट क्यों नहीं होता है।
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक बार फिर केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए पीएम केयर्स फंड पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह सदी का सबसे बड़ा घोटाला है। ममता ने मीडिया से बातचीत में सवाल उठाया कि मोदी सरकार ने पीएम केयर्स फंड में आम जनता से पैसे लिए हैं। सरकार इसका ऑडिट क्यों नहीं करवाती है, ये आम जनता का पैसा है। ईडी और सीबीआई इसकी जांच क्यों नहीं करती।
ममता बनर्जी ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि नागरिक सहायता और आपात स्थितियों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष या पीएम केयर्स फंड सूचना के अधिकार कानून के तहत भी नहीं आता है।
विज्ञापन विज्ञापन
PM CARES is the biggest SCAM of this era! But there is no audit, CBI, ED probe. WHY?
- All India Trinamool Congress (@AITCOfficial) 2 Dec 2021