{"_id":"6560df636488f4b92309ecfa","slug":"pm-asks-officials-to-expedite-formation-of-committee-for-sub-categorisation-in-sc-quota-for-madiga-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Quota: PM मोदी का अधिकारियों को निर्देश, मडिगा समुदाय की मांगों पर विचार के लिए समिति के गठन में लाएं तेजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Quota: PM मोदी का अधिकारियों को निर्देश, मडिगा समुदाय की मांगों पर विचार के लिए समिति के गठन में लाएं तेजी
Fri, 24 Nov 2023 11:07 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:07 PM IST
सार
पीएम मोदी ने मडिगा समुदाय के लिए अनुसूचित जाति आरक्षण में उप वर्गीकरण की प्रक्रिया में एक समिति के गठन में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
पीएम मोदी ने मडिगा समुदाय के लिए अनुसूचित जाति आरक्षण में उप वर्गीकरण की प्रक्रिया में एक समिति के गठन में तेजी लाने का निर्देश दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, मडिगा समुदाय तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य से ताल्लुक रखते हैं। अधिकारी ने कहा, पीएम मोदी ने कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
बता दें पीएम मोदी ने तेलंगाना में मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति (एमआरपीएस) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की थी कि केंद्र जल्द ही समिति का गठन करेगा। जिसमें मडिगाओं को उनकी मांग के संबंध में सशक्त बनाने के लिए हर संभव तरीके खोजने पर जोर दिया जाएगा। पिछले तीन दशकों से अनुसूचित जाति के वर्गीकरण के लिए एमआरपीएस लगातार मांग कर रही है। पीएम मोदी ने कहा था कि पिछले तीन दशकों की मांग के साथ भाजपा खड़ी है।
एमआरपीएस पिछले तीन दशकों सेएससी के वर्गीकरण के लिए लड़ रहा है कि आरक्षण और अन्य का लाभ उन तक नहीं पहुंचा है। गौरतलब है कि तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे।