फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM and his ministers lied on my statement says Sam Pitroda

सैम पित्रोदा ने पीएम पर लगाया आरोप, कहा- मेरी टिप्पणी पर प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों ने झूठ बोला

Sat, 23 Mar 2019 12:53 PM IST
Shilpa Thakur भाषा, नई दिल्ली 
भाषा, नई दिल्ली  Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 23 Mar 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
PM and his ministers lied on my statement says Sam Pitroda
सैम पित्रोदा - फोटो : PTI

भारतीय वायु सेना की बालाकोट में कार्रवाई से जुड़े अपने एक बयान को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों ने झूठ बोला है।


loader

उन्होंने यह भी दावा किया कि सोशल मीडिया के जरिए झूठ और गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।

पित्रोदा ने ट्वीट कर कहा, 'मैं हैरान हूं कि मेरे एक साक्षात्कार को लेकर इस तरह प्रतिक्रिया, चर्चा और संवाद देखने को मिला। यहां तक कि भारत के प्रधानमंत्री और उनके कुछ मंत्रियों ने भी ट्वीट कर दिए। उन्होंने जो कहा है, वह झूठ है।' 

उन्होंने खुद के महात्मा गांधी के दर्शन में विश्वास रखने वाला होने का हवाला दिया और कहा, 'हमेशा सच की जीत होती है। आप कुछ देर के लिए कुछ लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन हमेशा सभी लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते।' 

खबरों के मुताबिक पित्रोदा ने बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को एक साक्षात्कार में कहा था कि क्या हमने सच में हमला किया था? क्या सच में 300 आतंकी मारे गए थे? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर निशाना साधते हुए कहा कि सुरक्षाबलों को नीचा दिखाना विपक्ष की आदत है। विवाद खड़ा होने के बाद पित्रोदा ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक नागरिक की हैसियत से सवाल किया था।

उन्होंने कहा, 'मैंने सिर्फ एक नागरिक के रूप में कहा कि मैं यह जानने का हकदार हूं कि क्या हुआ। मैं पार्टी की तरफ से नहीं, सिर्फ एक नागरिक के रूप में बोल रहा हूं। मुझे यह जानने का अधिकार है कि इसमें क्या गलत है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed