{"_id":"6964fe0cf88579ad4e068808","slug":"pm-addresses-concluding-session-of-viksit-bharat-young-leaders-dialogue-2026-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद: 'स्वामी विवेकानंद हर युवा के लिए प्रेरणा..', समापन सत्र में बोले पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद: 'स्वामी विवेकानंद हर युवा के लिए प्रेरणा..', समापन सत्र में बोले पीएम मोदी
Mon, 12 Jan 2026 07:28 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 12 Jan 2026 07:28 PM IST
सार
पीएम नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सफलता भारत के युवाओं को ऊंचाई देगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा है। पीएम ने युवाओं को क्या मंत्र दिए, पढ़िए-
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : एक्स/भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भारत मंडपम में विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2026 के समापन सत्र को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, साल 1947 में जब हमारी आजादी के 100 साल होंगे, वहां तक की यात्रा भारत के लिए अहम है और यही वो समय है, जो आपके जीवन में भी सबसे महत्वपूर्ण है। आपका सामर्थ्य भारत का सामर्थ्य बनेगा, आपकी सफलता भारत की सफलता को नई ऊंचाइ्यां जरूर देगी।
'स्वामी विवेकानंद आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा'
उन्होंने आगे कहा, मैं आप सभी को विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद में सहभागिता के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा, आप सभी जानते हैं कि आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, हमारे जीवन का लक्ष्य क्या है, कैसे हम राष्ट्र प्रथम की भावना से जीवन जिएं, हमारे हर प्रयास में समाज और देश का हित हो, इस दिशा में स्वामी विवेकानंद का जीवन हम सब के लिए बहुत बड़ा मार्गदर्शक है, प्रेरक है।
ये भी पढ़ें: युवा दिवस के मौके पर बोले सीजेआई सूर्यकांत- 'स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति के सबसे महान राजदूत'
विज्ञापन
'मुझे अपने युवाओं पर भरोसा...'
पीएम मोदी ने कहा, मुझे खुशी है कि बहुत कम समय में विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद इतना बड़ा मंच बन गया है। एक ऐसा मंच, जहां देश की विकास की दिशा तय करने में युवाओं की सीधी भागीदारी होती है। करोड़ों नौजवानों का इससे जुड़ना, देश के विकास के लिए अपने विचार साझा करना... ये अपनेआप में अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा, मुझे अपने देश के युवाओं पर भरोसा है, आपके सामर्थ्य पर भरोसा है, इसलिए हमने एक अलग राह चुनी। हमने युवाओं को ध्यान में रखते हुए एक के बाद एक नई योजनाएं बनाईं.. यहीं से स्टार्टअप क्रांति ने भारत में असली गति पकड़ी।
'देश को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकालेंगे युवा'
उन्होंने आगे कहा, भारत आज ऑरेंज अर्थव्यवस्था... यानि कल्चर (संस्कृति), कंटेंट (सामग्री) और क्रिएटिविटी (रचनात्मकता) का अभूतपूर्व विकास होते देख रहा है। बीते दशक में बदलाव का, सुधारों (रिफॉर्म्स) का जो सिलसिला हमने शुरु किया... वो अब रिफॉर्म्स एक्सप्रेस बन चुका है। इन रिफॉर्म्स के केंद्र में हमारी युवाशक्ति है। इसलिए देश के हर युवा को संकल्प लेकर गुलामी की मानसिकता से देश को बाहर निकालना है।
(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है...)

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन