{"_id":"62e8d9b99c6af47a3f78a699","slug":"plea-in-supreme-court-challeng-extension-of-tenure-of-ed-director-sanjay-kumar-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court: ED निदेशक संजय मिश्रा के सेवा विस्तार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 10 दिन बाद सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court: ED निदेशक संजय मिश्रा के सेवा विस्तार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 10 दिन बाद सुनवाई
Tue, 02 Aug 2022 01:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:31 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के निदेशक संजय मिश्रा के सेवा विस्तार का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट में मिश्रा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाने वाले फैसले को चुनौती दी गई है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के निदेशक संजय मिश्रा के सेवा विस्तार का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट में मिश्रा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाने वाले फैसले को चुनौती दी गई है। इस पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। 10 दिन बाद मामले की सुनवाई होगी, कोर्ट की ओर से इसको लेकर केंद्र को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा ED और CBI निदेशकों का कार्यकाल 5 साल तक बढ़ाने की शक्ति केंद्र को देने वाले कानून को भी चुनौती दी गई है। ये याचिकाएं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा व अन्य की ओर से दायर की गई हैं।
विज्ञापन