{"_id":"5e829c9c8ebc3e78c27f9a09","slug":"plea-filed-in-supreme-court-seeking-emergency-parol-for-prisoners-above-aged-50-in-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 से अधिक उम्र के कैदियों को जमानत के लिए याचिका, SC से बीमार कैदियों को राहत देने की गुहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
50 से अधिक उम्र के कैदियों को जमानत के लिए याचिका, SC से बीमार कैदियों को राहत देने की गुहार
Tue, 31 Mar 2020 06:57 AM IST
Rajeev Rai
इंडिया डेस्क, अमर उजाला
इंडिया डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 31 Mar 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
भारतीय कैदी
- फोटो : social media
सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर कोरोना वायरस के मद्देनजर मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सांस की बीमारी से पीड़ित 50 साल से अधिक उम्र के कैदियों को अंतरिम जमानत या पैरोल पर रिहा करने की अपील की गई है। याचिका में केंद्र और सभी राज्य सरकारों को इस संदर्भ में विचार करने का निर्देश देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
वकील अमित साहनी द्वारा दायर याचिका में डब्ल्यूएचओ की उस रिपोर्ट का हवाला दिया गया है जिसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय व फेफड़े संबंधी बीमारियों से ग्रसित लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा अधिक होने की बात कही गई है। इससे पहले चुनिंदा श्रेणियों के कैदियों को रिहा करने पर विचार करने को कहा था।
विज्ञापन