{"_id":"609f40df8ebc3e2c1b52dee2","slug":"plea-filed-in-sc-seeking-directions-to-utilise-pm-cares-fund-to-covid-essential-equipments","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: पीएम केयर फंड से मेडिकल उपकरणों की होनी चाहिए खरीदारी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: पीएम केयर फंड से मेडिकल उपकरणों की होनी चाहिए खरीदारी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
Sat, 15 May 2021 09:04 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 15 May 2021 09:04 AM IST
सार
पिछले दिनों केंद्र सरकार ने डीआरडीओ के विकसित किए ऑक्सीकेयर सिस्टम को खरीदने की मंजूरी दी थी। पीएम केयर फंड से इसकी खरीदारी की जाएगी, जिसकी कीमत 322.5 करोड़ रुपये है। इधर शीर्ष अदालत में फंड उपयोग के लिए याचिका लगाई गई है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना संकट के दौरान मेडिकल उपकरणों की खरीदारी पीएम केयर फंड से होने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। शीर्ष अदालत से अपील की गई है कि वह सरकार को निर्देश दे कि कोरोना के दौरान पीएम केयर फंड का उपयोग करें। याचिका में बताया गया कि वैक्सीन की खरीदी, ऑक्सीजन प्लांट और अन्य आवश्यक वस्तुओं को जुटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार से पीएम केयर फंड इस्तेमाल करने को निर्देशित करें।
विज्ञापन
A plea has been filed in the Supreme Court seeking directions to utilise PM CARES Fund to procure #COVID19 vaccine, install oxygen plants and other essential equipment. pic.twitter.com/TapftmigVF
— ANI (@ANI) May 15, 2021विज्ञापन
गौरतलब है कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से तैयार किए ऑक्सीकेयर सिस्टम को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। सरकार ने ‘ऑक्सीकेयर’ प्रणाली की 1 लाख 50 हजार इकाइयों की खरीद को मंजूरी दी है। पीएम-केयर फंड के तहत 322.5 करोड़ की लागत से इसकी खरीदारी की जाएगी
विज्ञापन