फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Platform tickets will now be available for 30 rupees instead of 10 people will be able to enter the station premises

देशभर में रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री शुरू, लेकिन अब चुकानी होगी कई गुना ज्यादा कीमत

Fri, 05 Mar 2021 10:36 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 05 Mar 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
Platform tickets will now be available for 30 rupees instead of 10 people will be able to enter the station premises
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के चलते पिछले साल मार्च माह से कुछ महीनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। उस दौरान लोगों पर घरों से बाहर निकलने के अलावा अन्य तमाम तरह की पाबंदियां थीं। ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले प्लेटफॉर्म टिकट भी बिकना बंद हो गए थे। अब यह सुविधा शुरू तो कर दी गई है, लेकिन इसकी कीमत पहले के मुकाबले तीन गुना हो गई है।

विज्ञापन


बता दें, पहले प्लेटफार्म टिकट की कीमत मात्र 10 रुपये ही थी, लेकिन अब यह 30 रुपये कर दी गई है, जिससे लोगों को परेशानी भी हो सकती है।

गौरतलब है कि जब स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ, तब भी कोरोना गाइडलाइन के तहत यात्रियों के अलावा किसी और को स्टेशन परिसर के अंदर जाना सख्त मना था। हालांकि, अब यह अनुमति मिलने के बाद अन्य लोग भी स्टेशन परिसर में प्रवेश तो कर सकेंगे, लेकिन तीन गुना महंगे प्लेटफॉर्म टिकट के साथ। 
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि प्लेटफार्म टिकट का दाम इसलिए बढ़ाया गया है ताकि लोग अब भी कम से कम संख्या में ही स्टेशन परिसर के भीतर प्रवेश करें। ऐसा माना जा रहा है कि बढ़े हुए दाम के साथ अब लोग प्लेटफार्म टिकट को खरीदने से परहेज ही करेंगे और स्टेशन परिसर में जरूरी न होने पर अंदर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे सभी की चिंता भी बढ़ गई है। करीब दो माह के भीतर प्रतिदिन मिलने वाले नए मरीजों की संख्या इस कदर बढ़ी कि भारत 17वें स्थान से उछलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया। रोजाना सर्वाधिक मरीज दर्ज करने के लिहाज से केवल चार देश- अमेरिका, ब्राजील, इटली और फ्रांस ही भारत से आगे हैं। 






केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे तक एक दिन में कोविड-19 के 16,838 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,11,73,761 हो गए। वहीं, 113 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,57,548 हो गई। देश में अभी 1,76,319 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 1,08,39,894 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed