फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   plastic water bottle was thrown in the direction of Delhi CM Arvind Kejriwal at a Garba event in Gujarat

Gujrat: गरबा कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल पर फेंकी गई प्लास्टिक की बोतल, दो दिवसीय दौरे पर मान और आप संयोजक

Sun, 02 Oct 2022 11:29 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 02 Oct 2022 11:29 PM IST
सार

नवरात्रि के अवसर पर खोडलधाम में एक गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गरबा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हुए। कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
plastic water bottle was thrown in the direction of Delhi CM Arvind Kejriwal at a Garba event in Gujarat
अरविंद केजरीवाल(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गांधीधाम और जूनागढ़ में अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित किया। उसके बाद केजरीवाल राजकोट के खोडलधाम में एक गरबा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उनपर पानी की बोतल फेंकी गई। मुख्यमंत्री पर बोलत फेंकने का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।     
विज्ञापन


दरअसल, नवरात्रि के अवसर पर खोडलधाम में एक गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गरबा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हुए। कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी पहुंचे। उसी दौरान केजरीवाल मौजूद लोगों का अभिवंदन स्वीकार करने के लिए हाथ हिला रहे थे। तभी किसी ने उनकी तरफ पानी की बोतल फेंकी। गनीमत रही कि पानी की बोलत उन्हें टकराए बिना सिर के ऊपर से गुजर गई। उस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ उनके सुरक्षा अधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। आप के मीडिया समन्वयक सुकनराज ने कहा कि बोतल कुछ दूर से फेंकी गई थी। यह केजरीवाल के सिर के ऊपर से गुजरी। उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि जानबूझकर बोतल उनपर फेंकी गई। अभी पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन


दो रैलियों को करेंगे संबोधित 
राज्य में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। दोनों मुख्यमंत्री शनिवार को कच्छ जिले के गांधीधाम और जूनागढ़ में रैलियों को संबोधित करने के बाद राजकोट में रुके थे। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान रविवार को सुरेंद्रनगर शहर और साबरकांठा के खेड़ब्रह्मा शहर में दो रैलियों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप कराएगी गुजरात के हर गांव में सरकारी स्कूल का निर्माण 
शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी राज्य के हर गांव में सरकारी स्कूल का निर्माण कराएगी। लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने राज्य के 33 जिलों में एक सरकारी अस्पताल का निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed