फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PKs Jana Suraj : Prashant Kishor announces new campaign, will start from Bihar

पीके का 'जन सुराज': प्रशांत किशोर ने किया नए अभियान का एलान, बिहार से करेंगे शुरुआत

Mon, 02 May 2022 10:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 02 May 2022 10:05 AM IST
सार

पीके के नाम से मशहूर राजनीतिक रणनीतिकार ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या वे अपनी कोई पार्टी बनाने जा रहे हैं? माना जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने व सबसे पुरानी पार्टी के कायाकल्प का मिशन बीच में छूटने के बाद वे नई राजनीतिक शुरुआत करेंगे। 

विज्ञापन
PKs Jana Suraj : Prashant Kishor announces new campaign, will start from Bihar
Prashant Kishore - फोटो : PTI

विस्तार

देश के नामचीन चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने सोमवार को अपने नए 'जन सुराज' अभियान का शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि वे इसकी शुरुआत बिहार से करेंगे। 

विज्ञापन

पीके के नाम से मशहूर राजनीतिक रणनीतिकार ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या वे अपनी कोई पार्टी बनाने जा रहे हैं? माना जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने व सबसे पुरानी पार्टी के कायाकल्प का मिशन बीच में छूटने के कारण नई राजनीतिक शुरुआत करेंगे। 
विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर अपने नए अभियान का एलान किया।  उन्होंने लिखा, 'लोकतंत्र का एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीतियों को आकार देने में मदद करने की मेरी खोज ने बीते 10 सालों में उतार-चढ़ाव देखे हैं। अब मैं नया पन्ना पलटने जा रहा हूं। अब मुद्दों और जन सुराज के मार्ग को बेहतर ढंग से समझने के लिए 'रियल मास्टर्स' यानी जनता के पास जाने का समय आ गया है, शुरुआत बिहार से होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के साथ नहीं बनी बात
प्रशांत किशोर के बीते कुछ दिनों से कांग्रेस में जाने की चर्चा थी। हाल ही में उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन को लेकर पार्टी के कायाकल्प का एक प्रेजेंटेशन भी पेश किया था, हालांकि कांग्रेस और उनके बीच बात नहीं बनी और अंतिम दौर में उन्होंने कांग्रेस से किनारा कर लिया। 





कांग्रेस से बात बिगड़ने के बाद से प्रशांत किशोर लगातार सुर्खियों में हैं। सोमवार सुबह-सुबह उन्होंने उक्त ट्वीट कर लोकतंत्र के सार्थक भागीदारी निभाने व जन हितैषी नीतियों को आकार देने के अपने नए प्रयासों का साफ संकेत दे दिया। माना जा रहा है कि पीके खुद की पार्टी बनाएंगे, जिसका नाम 'जन सुराज' होगा। उनके इशारे से तो यही लग रहा है। बिहार से इसकी शुरुआत के लिए पीके पटना पहुंच चुके हैं। वे यहीं से बड़ा एलान भी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि पटना के पॉश इलाके में उनका ऑफिस तैयार हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed